Russia Ukraine War LIVE:बेलारूस बैठक में यूक्रेन की डिमांड- क्रीमिया-डोनबास समेत पूरे देश से रूसी सेना लौटे‚इधर रूसी न्यूक्लियर ट्रायड का युद्धाभ्यास जारी

Russia Ukraine War LIVE:बेलारूस बैठक में यूक्रेन की डिमांड- क्रीमिया-डोनबास समेत पूरे देश से रूसी सेना लौटे‚इधर रूसी न्यूक्लियर ट्रायड का युद्धाभ्यास जारी

रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों का असर दिखने लगा है। नतीजन रूसी करैंसी रूबल विश्वस्तर पर 40 प्रतिशत तक गिर गई है। वहीं रूस और यक्रेन की जंग अब दुनिया के दो हिस्सों में बंटती दिख रही है। इधर अमेरिका ने पहली बार यूक्रेन को स्टिंगर मिसाइलों की सीधी डिलीवरी करने को मंजूरी दे दी है। इधर बेलारूस में दोनों देशों की अहम बैठक जारी है।

रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज छठवां दिन है। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर बमबारी कर रही है, तो वहीं खारकीव में भी संघर्ष जारी है। यूक्रेन के खारकीव शहर पर रूसी बमबारी मंगलवार को भी जारी रही। इस दौरान वहां हालात कैसे हैं, इसकी जानकारी देते हुए एक वीडियो शेयर हो रहा है।

यूक्रेन और रूस की जंग ओर तेज हो गई है। दरअसल, रूसी सेना के हमले में यूक्रेन के 70 से ज्यादा सैनिक मारे गए हैं। Okhtyrka में स्थित सैन्य अड्डे को अर्टलरी (तोप) से निशाना बनाया गया। बता दें कि, Okhtyrka शहर खारकीव और कीव के बीच स्थित है। वहीं, यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच संयुक्त राष्ट्र यूक्रेन की मदद के लिए आगे आया है। दरअसल, यूक्रेन की वायुसेना ने बताया है कि ईयू की तरफ से देश को 70 फाइटर जेट दिए जाएंगे। इसमें बुलगारिया 16 MiG-29 और 14 Su-25 शामिल है। वहीं, पोलैंड 28 MiG-29 और स्लोवाकिया 12 MiG-29 देगा।

यूक्रेन - रूस के बीच चल रहे युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की बैठक हुई। बैठक में सोमवार को इमरजेंसी डिबेट का फैसला लिया गया। वहीं, बहस के पक्ष में 29 वोट भी पड़े, जबकि 5 देशों ने इसके खिलाफ वोट दिए है। इस बैठक में हुई मतदान प्रक्रिया में हर बार भारत और 13 अन्य देशों ने हिस्सा नहीं लिया। बता दें कि, दोनों देशों के बीच जंग को देखते हुए 40 साल बाद यूएनएचसी की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने रूस से युद्ध को जल्द से जल्द रोकने को कहा। बैठक के दौरान यूक्रेन के प्रतिनिधि और रूस के प्रतिनिधियों के बीच तीखी बहस हुई।

रूस और यूक्रेन के बीच जंग रुकेगी या नहीं इस फैसले पर बैठक जारी है। बेलारूस में रूस-यूक्रेन के बीच बातचीत चल रही है। बातचीत में यूक्रेन ने मांग रखी है कि रूस क्रीमिया और डोनबास समेत पूरे देश से अपनी सेना वापस ले। इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा था कि रूस के साथ बातचीत का हमारा उद्देश्य तत्काल युद्धविराम और रूसी सैनिकों की वापसी है।

फॉरेन मिनिस्टर मेकी ने प्रतिनिधिमंडलों को संबोधित किया। उन्होंने कहा प्रिय दोस्तों, बेलारूस के राष्ट्रपति ने मुझसे आपका स्वागत करने और जितना संभव हो सके आपके काम को सुविधाजनक बनाने के लिए कहा है। जैसा कि राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की और पुतिन के साथ सहमति हुई थी, आप पूरी तरह से सुरक्षित महसूस कर सकते हैं। यह हमारा पवित्र कर्तव्य है।

रूस और यूक्रेन के बीच जंग रुकेगी या नहीं इसका निर्णय आज दोपहर तक हो सकता है। दरअसल, बेलारूस में रूस-यूक्रेन के बीच बातचीत शुरू हो चुकी है। रूस और यूक्रेन का डेलिगेशन बातचीत के लिए बेलारूस पहुंचा हुआ है। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार रूस के साथ बातचीत का उसका मुख्य लक्ष्य तत्काल युद्धविराम और रूसी सैनिकों की वापसी ही है।

(Photo: Twitter/@BelarusMFA)

रूस की मीडिया का दावा है कि रूस ने यूक्रेन पर हमला करने के लिए परमाणु युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। इस पर रूसी रक्षा मंत्री जनरल सर्गेई शोइगु ने राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन को सूचित कर दिया है। आपको बता दें कि दुनिया में सबसे ज्यादा 5 हजार 977 परमाणु हथियार रूस के पास ही हैं। बता दें कि रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला कर दिया और दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है।

Photo | AP

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने ट्विटर हैंडल से भी कुछ ट्वीट किए हैं। इसमें रूसी सैनिकों से अपील की गई है। लिखा है कि अपनी जान बचाएं और हमारे देश को छोड़ें। उन्होंने आगे लिखा है कि जब मैं राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ रहा था तो कहा था कि हम सब राष्ट्रपति होंगे क्योंकि देश के प्रति हम सब की जिम्मेदारी है। अब ऐसा ही हो रहा है। सब योद्धा की तरह अपने देश को बचाने में लगे हैं।

यूनाइटेड नेशन ने यूक्रेन में हुई जंग में 102 नागरिक मारे जाने का दावा किया है, जिसमें सात बच्चे भी शामिल हैं। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति का दावा है कि यूक्रेन की सेना ने 4500 रूसी सैनिकों को मार गिराया। उन्होंने अब यूक्रेन के लिए EU की मान्यता की मांग की है।

यूक्रेन के कीव क्षेत्र में युद्ध के दौरान जलते हुए सैन्य उपकरण के विजुअल्स

यूके के पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा है कि हमने आज सुबह रूस को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली से और अलग कर दिया है। अपने सहयोगियों और जी7 के साथ काम करते हुए, हम राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ उनके घृणित अभियान के लिए सबसे गंभीर आर्थिक प्रतिबंध के लिए तैयार है।

Photo | AP

जंग के बीच यूरोप के देश Latvia की संसद ने एक प्रस्ताव पास किया है। इसमें कहा गया है कि अगर Latvia के आम लोग जाकर यूक्रेन में लड़ना चाहते हैं तो जा सकते हैं। बता दें कि लातविया NATO का सदस्य है, जिसके खिलाफ रूस ने यह जंग छेड़ी हुई है। गौरतलब है कि कल ब्रिटेन की विदेश मंत्री ने भी कहा था कि ब्रिटेन के जो लोग यूक्रेन के समर्थन में लड़ना चाहते हैं। वे जा सकते हैं और ब्रिटेन सरकार ऐसे लोगों का पूरा साथ देगी।
खबर आ रही है कि जंग के बीच यूक्रेन को अमेरिकी मदद मिलना शुरू हो चुकी है। दरअसल, रूसी सेना ने Mariupol से यूएस मेड एंटी टैंक मिसाइल लॉन्चर जब्त किया।
रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत का प्लेटफॉर्म तैयार है। बताया जा रहा है कि यह बातचीत बेलारूस में हो सकती है। बेलारूस के विदेश मंत्रालय ने एक फोटो ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

युद्ध के पांचवे दिन का ताजा अपडेट:

  • रूस के सेंट्रल बैंक ने मुख्य ब्याज दर को 20% तक बढ़ा दिया है। रशियन सिक्योरिटीज को बेचने के लिए विदेशी कस्टमर्स की बोलियों पर रोक लगाने का आदेश दिया गया है।

  • यूक्रेन का दावा है कि कीव पर कब्जा करने के सभी प्रयासों में रूस विफल हुआ है। कीव अभी भी यूक्रेन के कंट्रोल में ही है।

  • रूस और यूक्रेन जंग को लेकर दोनों देशों के बीच आज किसी भी समय बेलारूस में बातचीत शुरू होने की बात कही जा रही है।

  • सिंगापुर ने रूस पर बैन लगाने की घोषणा की है। दक्षिण कोरिया ने रूस को रणनीतिक साजो-सामान नहीं देने का फैसला किया है। दरअसल दक्षिण कोरिया सरकार ने रूस के लिए स्ट्रैटेजिक आइटम के निर्यात पर बैन लगा दिया है। साथ ही मानवीय आधार पर यूक्रेनियों को देश में रहने की अनुमति दी है।

  • रूसी एयरलाइंस एयरोफ्लोट की एक फ्लाइट बैन के बावजूद कनाडा के एयर स्पेस में आ गई। इस उल्लंघन के लिए कनाडा सरकार एयरोफ्लोट पर कार्रवाई करने जा रहा है। कनाडा ने रूस से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट पर बैन लगाया है।

  • CNN की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने रूस की स्पेशल डिटेरेंस डिफेंस यूनिट को हाईअलर्ट पर रहने को कहा है। यह यूनिट एटमी हथियारों से लैस है।

एयरइंडिया के बाद स्पाइसजेट भी भारतीय को यूक्रेन से निकालने में मदद करने के लिएइ हामी भरी है।जानकारी के अनुसार स्पाइसेट हंगरी (Budapest) के लिए स्पेशल फ्लाइट चलाएगी। इन स्पेशल फ्लाइट के लिए Boeing 737 का इस्तेमाल किया जाएगा। SpiceJet की ये फ्लाइट दिल्ली वापस आएंगी।

इंडिया ने रूस के खिलाफ प्रपोजल वोट नहीं किया : टीएम तिरुमूर्ति ने कहा...

  • भारतीय प्रतिनिधि टीएम तिरुमूर्ति ने कहा कि बॉर्डर पर जारी हिंसक संघर्ष की वजह से भारतीयों के रेस्क्यू मिशन पर प्रभाव पड़ रहा है। परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हमने आज के मतदान से खुद को बाहर रखने का फैसला किया है।

  • तिरुमूर्ति बोले- भारत दोनों देशों के बीच हिंसा समाप्त करने के अपने अनुरोध को दोहराता है। हम दोनों पक्षों की ओर से बेलारूस सीमा पर पक्ष रखने की घोषणा का स्वागत करते हैं। हमारे प्रधान मंत्री ने रूस और यूक्रेन की टॉप लीडरशिप के साथ अपनी हालिया बातचीत में इसकी जोरदार वकालत की है।

  • भारत ने कहा कि हम भारतीय छात्रों समेत भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, जो अभी भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं।

जंग के बीच यूक्रेन और रूस में बातचीत की पहल हुई है। न्यूज वेबसाइट Sputnik के अनुसार, यूक्रेन का जो डेलिगेशन बातचीत करने के लिए रवाना हुआ था, वो बेलारूस पहुंच चुका है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने पहले ही कहा था कि बेलारूस की सीमा पर रूस-यूक्रेन की बातचीत हो सकती है।
<div class="paragraphs"><p>रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों का असर दिखने लगा है। नतीजन रूसी करैंसी रूबल विश्वस्तर पर 40 प्रतिशत तक गिर गई है।</p></div>

रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों का असर दिखने लगा है। नतीजन रूसी करैंसी रूबल विश्वस्तर पर 40 प्रतिशत तक गिर गई है।

रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों का असर दिखने लगा है। नतीजन रूसी करैंसी रूबल विश्वस्तर पर 40 प्रतिशत तक गिर गई है। वहीं रूस और यक्रेन की जंग अब दुनिया के दो हिस्सों में बंटती दिख रही है। इधर अमेरिका ने पहली बार यूक्रेन को स्टिंगर मिसाइलों की सीधी डिलीवरी करने को मंजूरी दे दी है। अमेरिका स्टिंगर मिसाइलों को कब यूक्रेन को देने वाला है फिल्हाल अभी यह तय नहीं हो पाया है‚ लेकिन उधर अमेरिकी अफसरों का कहना है कि यू.एस. वर्तमान में शिपमेंट के लॉजिस्टिक्स पर काम कर रहा है। बात दें कि अमेरिका ने यह फैसला जर्मनी के उस ऐलान के बाद किया, जिसमें यूक्रेन को 500 स्टिंगर मिसाइल और अन्य हथियार देने का फैसला किया गया है।

यूक्रेन में फंसे 249 भारतीयों को लेकर एअर इंडिया की 5वीं फ्लाइट दिल्ली पहुंची
यूक्रेन में फंसे 249 छात्रों और अन्य भारतीय नागरिकों को लेकर एयर इंडिया की 5वीं फ्लाइट आज सुबह दिल्ली पहुंची। रोमानिया के बुखारेस्ट से आई एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI 1942 ने सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड किया। सरकार की तरफ से यूक्रेन में फंसे भारतीयों को एयर लिफ्ट करने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया जा रहा है। इसके तहत 4 फ्लाइट्स से 1,147 लोगों को पहले ही भारत लाया जा चुका है। रविवार को पहुंचीं 3 फ्लाइट्स से 928 भारतीय वतन पहुंचे थे।
यूएन सिक्योरिटी काउंसिल ने रविवार को यूक्रेन पर रूस के हमले के मुद्दे पर 193 सदस्यीय महासभा का एक आपातकालीन विशेष सत्र बुलाया है। यह सोमवार को आयोजित किया जाएगा। उधर, अमेरिका ने शुक्रवार को पहली बार यूक्रेन को स्टिंगर मिसाइलों की सीधी डिलीवरी करने को मंजूरी दी है। ये मिसाइलें व्हाइट हाउस द्वारा स्वीकृत सैन्य मदद के तहत दी जाएंगी।
जेलेंस्की को मारने आए भाड़े के हत्यारे- टाइम्स पत्रिका ने किया दावा
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की हत्या करने के लिए 400 हथियारबंद रूसी लड़ाके कीव में प्रवेश कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि ये भाड़े के लड़ाके क्रेमलिन के आदेश पर कीव में घुसे हैं और किसी भी कीमत पर राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की हत्या करना चाहते हैं, ताकि कीव में रूस समर्थित सरकार बैठाई जा सके।
Russia Ukraine War LIVE:बेलारूस बैठक में यूक्रेन की डिमांड- क्रीमिया-डोनबास समेत पूरे देश से रूसी सेना लौटे‚इधर रूसी न्यूक्लियर ट्रायड का युद्धाभ्यास जारी
Russia-Ukraine War: EU का बड़ा फैसला, रूस की विमान सप्लाई पर लगाया बैन‚ विदेशों में पुतिन और रूसी विदेश मंत्री की सम्पत्ति सीज
ये सेंसेश्नल दावा द टाइम्स मैंग्जीन ने किया है। खबरों के अनुसार वैगनर ग्रुप, राष्ट्रपति पुतिन के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक द्वारा संचालित एक प्राइवेट मिलिशिया है। पांच सप्ताह पहले अफ्रीका से भाड़े के इन सैनिकों ने रुपये के लालच में ज़ेलेंस्की की सरकार को ​तबाह करने के लिए इस मिशन पर उड़ान भरी थी।
इस मिशन की सूचना यूक्रेन की सरकार को शनिवार की सुबह मिली है। इसके बाद यूक्रेन सरकार ने राष्ट्रपति की सुरक्षा और बढ़ा दी है। इस मिशन की जानकारी के बाद यूक्रेन की सरकार ने कीव में 36 घंटे का हार्ड कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं नागरिकों से कहा गया है कि यदि कोई भी इस दौरान बाहर दिखा तो उसे गोली मार दी जाएगी।

GLEB GARANICH/Reuters

यूक्रेन का पास दुनिया का सबसे बड़ा कार्गो विमान तबाह किया
यूक्रेन के पास दुनिया का सबसे बड़ा कार्गो प्लेन An-225 था जिसे रूसी सेना ने नष्ट कर दिया है। फोटोज में दिखाई दिया है कि जिस hangar (एयरक्राफ्ट को पार्क करने की जगह) में An-225 को रखा गया था वह 26 फरवरी तक ठीक था। फिर 27 फरवरी को एक मिसाइल हमले में hangar को तोड़ते हुए छत को पार कर गया था, जिसमें An-225 को नुकसान हुआ।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com