Russia-US Space Conflict: प्रतिबंधों के बाद रूस की धमकी: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन हो सकता है क्रैश

Russia-US Space Conflict: रूस ने खुद पर अन्य देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों पर धमकी दी है। उसने कहा है कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन क्रैश हो सकता है। सूत्रों के जरिए AFP ने ये खुलासा किया है।
Russia-US Space Conflict: प्रतिबंधों के बाद रूस की धमकी: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन हो सकता है क्रैश

Russia-US Space Conflict: रूस ने खुद पर अन्य देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों पर धमकी दी है। उसने कहा है कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन क्रैश हो सकता है। सूत्रों के जरिए AFP ने ये खुलासा किया है। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस (Roscosmos) के मुखिया ने शनिवार को इसके बारे में चेताया है। दिमित्री रोगोज़िन (Dmitry Rogozin) की मानें तो प्रतिबंध रूसी शिप के आॅपरेशन को बाधित कर सकते हैं। परिणामस्वरूप इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन क्रैश होने की संभावना है।

स्पेस स्टेशन पर साथ काम कर रहे हैं रूस और अमेरिकी साइंटिस्ट्स
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 1 मार्च को कहा था कि वह रूस की मदद के बिना आईएसएस को कक्षा में बनाए रखने का तरीका खोजने की कोशिश कर रही है। रोस्कोस्मोस ने कहा कि उसने नासा, कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी से हमारी कंपनियों के खिलाफ लगाए गए "अवैध प्रतिबंधों" को हटाने की गुजारिश की है। फिलहाल अंतरिक्ष ही एक ऐसा क्षेत्र है जहां अमेरिका और रूस एक दूसरे के सहयोग से काम कर रहे हैं।
Russia-US Space Conflict: बता दें कि यूक्रेन के कैपिटल कीव में शनिवार को ही धमाकों की आवाज सुनी गई। रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी के करीब है। कीव में सीएनएन ने शनिवार को सुबह के शुरुआती घंटों में विस्फोट होने की खबर दी थी। यूक्रेनी राजधानी के बाहरी इलाके में युद्ध जारी है। शहर के एडमिनिस्ट्रेशन का कहना है कि नॉर्थ का क्षेत्र सबसे खतरनाक बना हुआ है। शहर के ईस्ट में, नीपर नदी के पार, ब्रोवरी में भी युद्ध तेज हो गया है।
वहीं अमरीका के प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने लातविया, एस्टोनिया, लिथुआनिया और रोमानिया जैसे देशों में रूस से सटी सीमा पर अपने 12 हजार सैनिक भेजे दिए हैं, लेकिन उन्होंने जोर देकर ये भी कहा कि हम यूक्रेन में तीसरा विश्व युद्ध नहीं लड़ेंगे। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि वह यू्क्रेन में तीसरा विश्व युद्ध नहीं लड़ने जा रहे। बाइडेन ने ये भी कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के विरुद्ध युद्ध में कभी सफल नहीं होंगे।
Russia-US Space Conflict: प्रतिबंधों के बाद रूस की धमकी: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन हो सकता है क्रैश
हमारे सिख जवान भी पहन पाएंगे सुरक्षा हैलमेट: पटके के ऊपर पहना जा सकेगा, जानिए और क्या हैं खासियतें

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com