'The Kashmir Files' Oscars के लिए शॉर्टलिस्ट! प्रोपेगेंडा बताने वालों के मुंह पर तमाचा

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कुछ देर पहले एक ट्वीट किया है जिसने सबका ध्यान इस ओर खींचा है। साल 2022 में आई उनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को 'ऑस्कर 2023' की पहली लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किया गया है। कुछ लोगों ने फिल्म का यह कहते हुए विरोध किया गया था कि इसमें प्रोपेगेंडा दिखाया गया है। लेकिन अब 'ऑस्कर 2023' की पहली लिस्ट में शॉर्टलिस्ट होने के बाद यह फिल्म का विरोध करने वालों के मुंह पर तमाचा है।
'The Kashmir Files' Oscars के लिए शॉर्टलिस्ट! प्रोपेगेंडा बताने वालों के मुंह पर तमाचा

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कुछ देर पहले एक ट्वीट किया है जिसने सबका ध्यान इस ओर खींचा है। साल 2022 में आई उनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को 'ऑस्कर 2023' की पहली लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस लिस्ट में कश्मीर फाइलों के साथ कुछ अन्य हिंदी फिल्में भी शामिल हैं। विवेक अग्निहोत्री ने 'द कश्मीर फाइल्स' और अन्य भारतीय फिल्मों को शुभकामनाएं दी हैं।

कुछ लोगों ने फिल्म का यह कहते हुए विरोध किया गया था कि इसमें प्रोपेगेंडा दिखाया गया है। लेकिन अब 'ऑस्कर 2023' की पहली लिस्ट में शॉर्टलिस्ट होने के बाद यह फिल्म का विरोध करने वालों के मुंह पर तमाचा है।

ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हुई 'द कश्मीर फाइल्स'

कश्मीरी पंडितों के जीवन और कष्टों की कहानी 'द कश्मीर फाइल्स' अब वैश्विक स्तर पर ख्याति प्राप्त कर रही है। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि इसे 'ऑस्कर 2023' की पहली लिस्ट के तहत शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस लिस्ट में कुछ और भारतीय फिल्मों के नाम भी शामिल हैं। अपनी फिल्म के बारे में यह जानकारी देते हुए विवेक अग्निहोत्री ने सभी भारतीय फिल्मों को शुभकामनाएं दी हैं।

scars 2023: भारत से शॉर्टलिस्ट हुईं ये पांच फिल्में

1. RRR

2. छेलो शो

3. कांतारा

4. गंगूबाई काठियावाड़ी

5. द कश्मीर फाइल्स

विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

आपको बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्कर की इस लिस्ट में 'द कश्मीर फाइल्स' के साथ 'कांतारा', 'आरआरआर' और गंगूबाई काठियावाड़ी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। बता दें कि भारत से ऑफिशियल एंट्री 'छेल्लो शो' है। आपको बता दें कि विवेक अग्निहोत्री ने एक और ट्वीट किया है जिसमें फिल्म के अभिनेताओं के 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी' से संबंधित नामांकन विवरण दिया गया है।

2022 की देश की सबसे हिट फिल्म साबित हुई TheKashmirFiles

बता दें, #TheKashmirFiles को लेकर काफी विवाद रहा है। समाज के एक वर्ग ने इसका विरोध किया, लेकिन सच्चाई यही रही कि यह साल 2022 की देश की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। फिल्म में दिखाए गए कश्मीरी पंडितों की सच्चाई को दर्शकों ने स्वीकार किया और फिल्म को सफल बनाया।

PM मोदी ने खुद की थी तारीफ

फिल्म का यह कहते हुए विरोध किया गया कि इसमें प्रोपेगेंडा दिखाया गया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म देखी और तारीफ की। इसके बाद यह पूरा मामला राजनीतिक भी हो गया, लेकिन अब ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट होने के बाद यह साबित हो गया है कि यह फिल्म सच के काफी करीब है और इसीलिए अब फिल्म इंडस्ट्री के दुनिया के सबसे बड़े मंच पर इसकी चर्चा हो रही है।

'The Kashmir Files' Oscars के लिए शॉर्टलिस्ट! प्रोपेगेंडा बताने वालों के मुंह पर तमाचा
Rajasthan: टॉफी देने के बहाने 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास; 24 वर्षीय पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com