मुंबई के गोरेगांव में तेंदुए का आतंक, 8 दिन 5वां हमला, इस बार 20 साल का युवक बना शिकार

पुलिस गश्त और स्ट्रीट लाइट की रोशनी बढ़ाएं
मुंबई के गोरेगांव में तेंदुए का आतंक, 8 दिन 5वां हमला, इस बार 20 साल का युवक बना शिकार

डेस्क न्यूज.  मुंबई के गोरेगांव इलाके में तेंदुए का हमला बढ़ता ही जा रहा है. पिछले आठ दिनों में पांचवीं घटना में तेंदुए ने 20 साल के युवक को अपना निशाना बनाया है. दोस्त के साथ घर जा रहे युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले के बाद उसे गंभीर हालत में कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मुंबई के गोरेगांव में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए के हमला करने की खबर सामने आ रही है. वन विभाग की टीम के द्वारा लगातार तेंदुए को पकड़ने की कोशिश जारी है, लेकिन अभी तक  वन विभाग की टीम को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है.

तेंदुए ने एक महिला पर पीछे से हमला
तेंदुए ने एक महिला पर पीछे से हमला

घर जा रहा था युवक तो रास्ते में तेंदुए ने पर हमला कर दिया

ताजा मामला जब युवक अपने दोस्त के साथ गोरेगांव स्थित अपने घर जा रहा था

तो रास्ते में तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया.

तेंदुआ उस पर हमला कर वहां से भाग गया।

हमले के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया,

जहां पर युवक की हालत भी नाजुक बताई जा रही है.

4 साल के लड़के पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया

अभी दो दिन पहले मुंबई की आरे कॉलोनी में यूनिट नंबर 3 के सरकारी क्वार्टर में रहने वाले

आयुष कुमार यादव नाम के 4 साल के लड़के पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया था.

इस घटना से लोग अभी भी डरे हुए थे

कि बुधवार को तेंदुए ने एक महिला पर पीछे से हमला कर दिया।

हालांकि, 64 वर्षीय महिला ने तुरंत अपने हाथ में रखे बेंथ को उठाया और तेंदुए को मार के भगा दिया।

पुलिस गश्त और स्ट्रीट लाइट की रोशनी बढ़ाएं

आरे कॉलोनी से सटे बोरीवली नेशनल पार्क है।

यहां अक्सर तेंदुआ जंगलों के रास्ते इंसानों के इलाकों में आ जाता है।

राष्ट्रीय उद्यान के समीप होने के कारण आरे कॉलोनी की जनसंख्या अधिक नहीं है।

अक्सर इन इलाकों में रात के समय जंगली जानवर आते रहते हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com