इस आसन से छूमंतर हो जाएगा स्ट्रेस, करें रूटीन में शामिल

तनाव का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। जब हम तनाव में होते है तो शरीर कोर्टिसोल हार्मोन रिलीज करता है। जिसे स्ट्रेस हार्मोन कहते है। तात्कालिक मामलो में यह होर्मोन फायदेमंद है। यह हमे खतरों से निपटने के लिए ऊर्जा प्रदान करता है।
इस आसन से छूमंतर हो जाएगा स्ट्रेस, करें रूटीन  में शामिल
इस आसन से छूमंतर हो जाएगा स्ट्रेस, करें रूटीन में शामिल

तनाव का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। जब हम तनाव में होते है तो शरीर कोर्टिसोल हार्मोन रिलीज करता है। जिसे स्ट्रेस हार्मोन कहते है। तात्कालिक मामलो में यह हार्मोन फायदेमंद है।

यह हमे खतरों से निपटने के लिए ऊर्जा प्रदान करता है. लेकिन कोर्टिसोल का स्तर जब लंबे तक उच्च बना रहता है तो यह अधिक वजन, ह्रदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और अवसाद जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।

ऐसे कम होगा तनाव

दरअसल तनाव हमारे सिंपैथेटिक नर्वस सिस्टम को सक्रिय कर हमे संभावित खतरे के लिए तैयार करता है। इससे धड़कन तेज़ हो जाती है। ब्लड प्रेशर और ऊर्जा का स्तर बढ़ जाता है।

लंबे समय तक बने रहने वाला तनाव मानसिक संतुलन को बिगाड़ सकता है, जिसके चलते नींद से जुडी बीमारिया, ख़राब पाचन सहित कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है।

जानिए तनाव को कम करने वाले दो तरीके

1. दीवार की तरफ मुंह करके बैठ जाए। अब धीरे से पीठ के बल लेटें और दोनों पैरो को दीवार पर फैला ले। कूल्हों को दीवार से सटाकर रखे। कोशिश करें की पीठ फर्श पर सीधी हो। अब दोनों हाथो को फैला कर सीधा रखे। 5 से 10 मिनट तक इस मुद्रा में रहे।

2. आरामदायक अवस्था में बैठ जाए। पीठ सीधे रखे। अब चार तक गिनते हुए धीरे-धीरे नाक से सांस ले। फिर थोड़ी देर रुके उसके बाद 8 या उससे ज़्यादा तक गिनते हुए मुंह से सांस बाहर निकाल दे। दिन में कभी भी आवशयकता पड़ने पर कुछ मिनट तक अभ्यास किया जा सकता है। इन दोनों योगासन को करने से मन को शांति मिलती है, तनाव कम होता है और इससे शरीर व मन दोनों रिलैक्स होता है।

इस आसन से छूमंतर हो जाएगा स्ट्रेस, करें रूटीन  में शामिल
Lokshabha Elections 2024: श्याम रंगीला ने मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com