गुजरात में AAP सीएम कैंडिडेट विवादित चेहरा; महिला से छेड़खानी के आरोप, जा चुके जेल, जानें गढ़वी की हिस्ट्री...

AAP ने गुजरात में इसुदान गढ़वी को सीएम कैंडिडेट घोषित कर दिया है। गढ़वी पर शराब पीकर बीजेपी महिला कार्यकर्ता के साथ छेड़खानी का आरोप लग चुके है। इसके लिए वे जेल भी जाकर आ चुके है।
गुजरात में AAP सीएम कैंडिडेट विवादित चेहरा; महिला से छेड़खानी के आरोप, जा चुके जेल, जानें गढ़वी की हिस्ट्री...
Updated on

आम आदमी पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। इसुदान गढ़वी को केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है। इसुदान गढ़वी राजनीति में आने से पहले पत्रकार थे। इसुदान गढ़वी पर गुजरात में शराब प्रतिबंध है वहाँ शराब पीकर बीजेपी की महिला कार्यकर्ता के साथ छेड़खानी करने के आरोप लग चुके है। जिसकी वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।

गुजरात में आम आदमी पार्टी ने आज (4 नवंबर 2022) टीवी पत्रकार इशुदान गढ़वी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया है। मंच पर मौजूद गोपाल इटालिया ने भी उनको बधाई दी जबकि इटालिया का नाम सीएम पद की रेस में कुछ समय पहले तक सामने आ रहा था। उनके अलावा मेधा पाटकर और अल्पेश कथेरिया, इंद्रनील राज्य गुरु, मनोज सुरथिया भी इस रेस में शामिल थे। हालाँकि आप ने इसुदान गढ़वी को चुना है।

AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बताया कि 1648500 के करीब लोगों में से 73 फीसद लोगों के कहने पर उन्होंने इशुदान गढ़वी को अपना सीएम प्रत्याशी घोषित किया है।

इसुदान गढ़वी आम आदमी पार्टी से विवादित नाम

इसुदान गढ़वी पर गुजरात में शराब पीकर प्रदर्शन कर रही बीजेपी की महिला कार्यकर्ता के साथ छेड़खानी का आरोप लगा था। इस मामले में गढ़वी को जेल भी जाना पड़ा था। एफएसएल की रिपोर्ट में पुष्टि हुई थी कि उन्होंने यह घटना शराब पीकर की थी। लेकिन गढ़वी ने खुद को पाक साफ दिखाने के चक्कर में सारा इल्जाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर मढ़ दिया था।

ऐसे हुई राजनीति में गढ़वी की एंट्री

गुजरात आप के अध्यक्ष गोपाल इटालिया और आप के तत्कालीन गुजरात प्रभारी गुलाब सिंह यादव ने गढ़वी से मुलाकात की थी। जब आम आदमी पार्टी से उनकी बात पक्की हो गई तो उन्होंने एक जुलाई 2021 में टीवी पत्रकारिता की नौकरी छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने 14 जुलाई 2021 को ही आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था।

आप की नजर OBC वोटबैंक पर

दरअसल AAP ने गुजरात में ओबीसी वोटबैंक को टारगेट करने के लिए इसुदान गढ़वी को चेहरा घोषित किया है। गढ़वी ओबीसी समुदाय से आते है। गुजरात में 48 फीसदी मतदाता ओबीसी है। गढ़वी के बहाने आम आदमी पार्टी ओबीसी वर्ग को लुभावने की कोशिश कर रही है। पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखने के कारण आम आदमी पार्टी को गढ़वी से काफी उम्मीदें है।

गुजरात में AAP सीएम कैंडिडेट विवादित चेहरा; महिला से छेड़खानी के आरोप, जा चुके जेल, जानें गढ़वी की हिस्ट्री...
Twitter ने बंद किए सभी ऑफिस, कर्मचारियों को भेजा घर, यूजर्स को हो रही परेशानी
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com