
भारत ने अंतरिक्ष इतिहास में अपना परचम लहरा दिया है। 24 अगस्त 2023 की यह तारीख भारत के सुनहरे इतिहास में दर्ज हो गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का चंद्रयान-3 मिशन सफल हो गया है।
चंद्रयान 3 विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतर गया है। भारत अब चंद्रयान के साथ चंद्रमा पर सुरक्षित पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है।
पूरी पश्चिमी दुनिया कहती थी की भारत सपेरों का देश है l 1000 साल के आक्रमणों और 70 साल की गरीबी के बाद, भारत ने साल 2014 में जब अपना मंगल मिशन लांच किया तो अमेरिका के भारतविरोधी वामपंथी अख़बार ने भारत का मज़ाक उड़ाया और एक कार्टून प्रकशित किया जिसमे दिखाया की भारत अपनी हैसियत से बड़े सपने देख रहा है लेकिन भारत ने पहले ही प्रयास में मंगल पर अपना यान उतार दिया भारत ने दुनिया को चौंकाते हुए मात्र 450 करोड़ रूपये में अपना मंगल यान भेज दिया, जबकि दुनिया के विकसित देशों ने इसपर हज़ारों करोड़ रूपये खर्च कर डाले l|
कहानी यही नहीं रुकी भारत के वैज्ञानिकों ने साल 2019 में चंद्रयान 2 लांच किया लेकिन वो असफल हो गया, दुनिया ने फिर मज़ाक उड़ाया लेकीन भारत ने फिर से चौंका दिया |भारत ने इस साल 2023 में फिर अपना चंद्रयान भेजा और वो कर दिखाया जो आज तक कोई नहीं कर पाया l दुनिया का कोई देश चन्द्रमा के अँधेरे हिस्से यानी दक्षिणी ध्रुव पर नहीं पहुंच पाया,लेकिन भारत ने अपना च्नद्रयान लैंडर चंन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतार दिया l
वो भी मात्रा 650 करोड़ में ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश है और आज वही देश जो भारत का मज़ाक उड़ा रहे थे अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने उन सबको पीछे छोड़ दिया है |