1 ओवर में 7 छक्के: रुतुराज गायकवाड़ ने क्रिकेट जगत में रचा नया इतिहास; जानें कैसे हुआ कारनामा

Ruturaj Gaikwad महाराष्ट्र के ओपनर ने विजय हजारे ट्राफी 2022 के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए इतिहास रच दिया है। एक ओवर में 7 छक्के लगाने का कमाल भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी ने पहली बार किया है।
साभार- IWMBuzz
साभार- IWMBuzz

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में रुतुराज गायकवाड़ ने वो कमाल कर दिया जो पहले कभी नहीं हुआ। विजय हजारे ट्राफी 2022 के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 220 रन की पारी खेल खेली।

इस पारी में रुतुराज ने 159 गेंदों का सामना करते हुए 16 छक्के और 10 चौके जमाए। आश्चर्य की बात ये है कि अपनी इस पारी में रूतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के लगाने का कमाल कर क्रिकेट जगत में इतिहास रच दिया। 

साभार- IWMBuzz
बीसीसीआई एक्शन मोड़ में... चयन कमेटी को किया बर्खास्त, कई बड़े बदलाव की आशंका

रुतुराज ने बदला मौसम, एक ओवर में लगाये 7 छक्के

विजय हजारे ट्राफी 2022 के दूसरे क्वार्टर का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा था। रुतुराज गायकवाड़ ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ पहली पारी के 49वें ओवर में ये कमाल किया। बॉलिंग कर रहे शिवा सिंह की गेंद पर गायकवाड़ ने इतिहास रचते हुए उनके एक ओवर में 7 छक्के लगा दिए। लिस्ट ए क्रिकेट में एक ओवर में 7 छक्के लगाने वाले रुतुराज गायकवाड़ दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये है। छह गेंदो मे 6 छक्के लगाने के अलावा उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद जो कि नो गेंद थी, उस पर भी छक्का जड़ दिया। यानी इस ओवर में उन्होंने 43 रन जुटाए और अपने-आप में एक नायाब रिकार्ड काबिज किया।

गौरतलब है कि इस मैच में उन्होंने अपने पहले 100 रन 109 गेंदों में पूरे किए जबकि अगले 50 गेंदों पर उन्होंने 120 रन बना दिए। उनकी इस पारी के दम पर महाराष्ट्र ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 330 रन बनाए। 

साभार- IWMBuzz
MS धोनी की मैदान में वापसी संभव, BCCI टीम में करने जा रहा है बड़े बदलाव...जानें

ऐसे लगाए 7 छक्के

  1. पहली गेंद- छक्का

  2. दूसरी गेंद- छक्का

  3. तीसरी गेंद- छक्का

  4. चौथी गेंद- छक्का

  5. पांचवीं गेंद (नो बाल)- छक्का

  6. पांचवीं गेंद- छक्का

  7. छठी गेंद- छक्का

रुतुराज गायकवाड़ ने की रोहित शर्मा की बराबरी

लिस्ट ए क्रिकेट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकार्ड रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज था। लेकिन अब रुतुराज गायकवाड़ ने रोहित शर्मा की बराबरी करते हुए नाबाद 220 रन की पारी में 16 छक्के लगाकर लगाये। लिस्ट ए क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रुतुराज गायकवाड़ अब हिटमैन के साथ पहले नंबर पर आ गए है। 

साभार- IWMBuzz
ट्विटर पर #Casteist_BCCI ट्रेंड: दिलीप मंडल का BCCI पर जातिवाद का आरोप, हिंदू देवी-देवताओं पर कर चुके अभद्र टिप्पणी

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com