सौतेला पिता ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पढ़िए हैवानियत की कहानी...

मथुरा के कोसीकंला शहर में सौतेले पिता ने विधवा बेटी के साथ शारिरीक संबंध बनाए। साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर जीवन बर्बाद करने की धमकी देता था।
सौतेला पिता ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पढ़िए हैवानियत की कहानी...

मथुरा जिले में कोसीकलां शहर से एक शर्मनाक कृत्य सामने आया है। सौतेला पिता अपनी ही बेटी के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर शारीरिक उत्पीडन करता था। अश्लील वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल करता था। महिला पति की मौत के बाद मायके में रहने लगी तो सौतेला पिता ने शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। पीड़ित महिला ने मथुरा के थाना कोसीकलां में सौतेले पिता के खिलाफ नामजद प्रार्थना पत्र दिया है।

आरोपी व्यक्ति ने दोस्त की पत्नी के साथ की दूसरी शादी

आरोपी व्यक्ति की विधवा महिला के साथ शादी हुई थी। वह महिला उसके दोस्त की पत्नी थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उस महिला का निधन हो गया। उस समय महिला पर एक पुत्र और पुत्री थी। जिन्हें उसका पहले का पति अपने घर ले गया। महिला का घर भी बिकवा दिया। कुछ दिन तक सब ठीक-ठाक चला। इस बीच महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। जब सौतेली पुत्री बड़ी हुई तो सौतेले पिता की उस पर नीयत खराब हो गई।

सौतेला पिता ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पढ़िए हैवानियत की कहानी...
Rajasthan: एक और तांत्रिक...प्रेम...समझाइश...हत्या; जानें प्रेम जाल में फंसाकर हत्या की कहानी

मिठाई में मादक पदार्थ मिला करता था शारीरिक उत्पीडन

सौतेले पिता अकसर बेटी मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाया करता था। जिसके बाद बेटी के साथ शारीरिक संबंध स्थापित करता था। पीड़िता महिला ने विरोध किया तो पहले पति के पुत्र और पुत्री को घर से निकालने की धमकी देने लगा। आरोपी उनके साथ मारपीट करने लगा। जैसे-तैसे पीडिता ने बेटी की शादी राजस्थान में कर दी। लेकिन उसके पति की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। बेटी घर आकर अपनी मां के पास रहने लगी। सौतेले पिता ने उसके साथ फिर शारीरिक संबंध बनाए। करीब एक महीने पहले अश्लील वीडियो भी बना ली थी।

अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी

पीड़िता ने जब विरोध किया तो सौतेले पिता ने अश्लील वीडियो वायरल कर उसके जीवन को बर्बाद करने की धमकी दी। यह देख पीड़िता के भाई ने उसका रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया। जिस लड़के से रिश्ता तय किया सौतेला पिता उसको कॉल कर बेटी को लेकर उल्टी-सीधी बातें करने लगा। इससे परेशान होकर पीड़िता ने थाना कोसीकलां में अपने सौतेले पिता के खिलाफ नामजद प्रार्थना पत्र दिया है। थाना प्रभारी अनुज कुमार राणा ने बताया कि यह गंभीर मामला है। इसकी जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जायेगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 

सौतेला पिता ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पढ़िए हैवानियत की कहानी...
Rajasthan: तांत्रिक...सेक्स...फेवीक्विक...चाकू; जानें जंगल में डबल मर्डर की खौफनाक कहानी

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com