सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में भरे जाएंगे 84,405 पद, सरकार दिसंबर 23 तक देगी नियुक्तियां

नौकरी की चाह और देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए एक खबर है। केंद्र सरकार दिसंबर 2023 तक सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में 84,405 पदों पर भर्तियां करेगी।
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में भरे जाएंगे 84,405 पद, सरकार दिसंबर 23 तक देगी नियुक्तियां

देशभक्ति की भावना लिये जो युवा सेना में शामिल होने के लिए जी तोड़ तैयारी कर रहे है, उनके लिए एक सुखद खबर आयी है। सरकार जल्द ही बड़ी संख्या में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (एसएससी सीएपीएफ भर्ती 2022) की भर्ती करने जा रही है।

सरकार ने संसद में यह जानकारी दी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक सवाल के जवाब में कहा कि केंद्रीय सशस्त्र बलों में फिलहाल 84,405 पद खाली है। सरकार ने इन पदों को दिसंबर 2023 तक भरने का फैसला किया है। ये भर्तियां BSF, CAPF, CISF, ITBP, SSB बलों में की जाएंगी।

केंद्रीय मंत्री ने संसद में दिया जवाब

दरअसल, संसद में बुधवार को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में भर्ती को लेकर एक सवाल पूछा गया। सवाल किया गया था कि सीएपीएफ बल में कितनी रिक्तियां स्वीकृत है और कितने पद रिक्त है। इन पदों को भरने के लिए केंद्र सरकार क्या कदम उठा रही है?

केंद्रीय मंत्री गृह राज्य मंत्री नित्यानंद ने इस सवाल का जवाब देते हुए बताया कि जीडी कांस्टेबल भर्ती की जिम्मेदारी कर्मचारी चयन आयोग को दी गई है। एसएससी प्रत्येक वर्ष रिक्त पदों की भर्ती करता है। इसके अलावा गैर-सामान्य ड्यूटी के पदों पर भर्ती के लिए सरकार ने सभी सशस्त्र बलों और असम राइफल्स को समय-समय पर रिक्त पदों को भरने का निर्देश दिया है। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि किस बल में कितने पद स्वीकृत हैं और कितने पद रिक्त है।

फोर्स में कितने रिक्त पद

  • सीआरपीएफ- 324,654 पद स्वीकृत, 29,985 खाली

  • बीएसफ- 265,277 पद स्वीकृत, 19,254 रिक्त

  • एसएसबी- 97,774 पद स्वीकृत, 11,402 रिक्त

  • सीआईएसफ- 164,124 पद स्वीकृत, 10,918 खाली

  • असम राइफल्स- 65,520 पद स्वीकृत, 9,659 रिक्त

  • आईटीबीपी- 88,430 पद स्वीकृत, 3,187 खाली

  • कुल पद- 10,05,779 पद स्वीकृत, 84,405 खाली

सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में भरे जाएंगे 84,405 पद, सरकार दिसंबर 23 तक देगी नियुक्तियां
शिक्षक भर्ती घोटाला: अर्पिता की और बढ़ीं मुश्किलें, 40 पन्ने की काली डायरी से खुलेंगे कई राज, बंगाल में ED की 6 जगहों पर छापेमारी

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com