18000 करोड़ की कंपनी रह गयी 74 रुपए की, जाने एक ट्वीट के कारण अर्श से फर्श पर आने की कहानी

BR Shetty : एक समय पर ये दुबई के है हेल्थ सेक्टर के बादशाह रहे BR शेट्टी ने अपनी 18000 करोड़ की कंपनी को मात्र 74 रुपए में बेच दिया। जिसके पीछे के कारण जानकार आप दंग रह जाएंगे।

इस तरह हुई थी कंपनी की शुरुआत

भारतीय मूल के ये व्यापारी करोड़ों में खेला करते थे, लेकिन जब किस्मत साथ ना दे तो कोई भी आदमी रातों रात अर्श से फर्श पर आ जाता है ऐसा ही कुछ BR शेट्टी के साथ हुआ।

वो 18000 करोड़ के मालिक थे। उनके पास दुबई में कई विला , Rolls Royce और Maybach जैसी लग्जरी कारें और तो और दुनिया की सबसे मशहूर इमारतों में से एक बुर्ज खलीफा पर 2 फ्लोर इनके हुआ करते थे।

लेकिन समय और हालातों के चलते आज इनकी ये कंपनी मात्र 74 रुपए की रह गई। आइए जानते है इनके downfall की ये पूरी कहानी।

बवागुथु रघुराम शेट्टी ने काम खोजने की तलाश में 8 डॉलर लेकर खाड़ी देश पहुंचे थे। उन्होनें दिन रात मेहनत करके एनएमसी हेल्थ नाम की सबसे बड़ी हेल्थ कंपनी को खड़ा किया था।

ये दुनिया के सबसे अमीर आदमियों में से एक हुआ करते थे। इन्हें अपने शानदार पार्टियों के शौक के कारण जाना जाता था।

कैसे एक ट्वीट ने कंपनी को कर दिया बर्बाद

2019 में यूके बेस्ड फर्म Muddy Waters के एक ट्वीट ने इस कंपनी का दिवालिया निकाल दिया। Muddy Waters को करसन ब्लॉक नाम का एक शॉर्ट सेलर चलाता था।

जिसने BR की कंपनी पर एक रिपोर्ट पब्लिश की जिसमें कंपनी के ऊपर 1 बिलियन डॉलर के कर्ज की बात छुपाने के गंभीर आरोप लगाए गए।

बस तब ही एनएमसी कंपनी की कुर्की हो गयी कि 18,000 करोड़ के मार्केट कैप की कंपनी को इजराइल और UAE बेस्ड कंपनी को केवल 1 डॉलर में बेच दिया गया।

इसके बाद इसकी वैल्यूएशन में लगातार गिरावट आई और आखिर में इस कंपनी को केवल 1 डॉलर यानि 74 रुपये की कीमत पर बेच दिया गया।

18000 करोड़ की कंपनी रह गयी 74 रुपए की, जाने एक ट्वीट के कारण अर्श से फर्श पर आने की कहानी
Rajasthan: मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान में कांग्रेस को झटका, पायलट के करीबी भाजपा में शामिल
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com