रामलला का मंदिर रोज दोपहर 1 घंटे के लिए रहेगा बंद, जानिए किस कारण लिया गया निर्णय

News: अयोध्या राम मंदिर में नए नियम लाए गए हैं। मंदिर में अब रामलला के दर्शन अब हर दोपहर एक घंटे के लिए बंद रहेंगे।
अयोध्या रामलला का मंदिर रोज दोपहर 1 घंटे के लिए रहेगा बंद, जानिए किस कारण लिया गया निर्णय
अयोध्या रामलला का मंदिर रोज दोपहर 1 घंटे के लिए रहेगा बंद, जानिए किस कारण लिया गया निर्णय

News: अयोध्या राम मंदिर में नए नियम  लाए गए हैं।  मंदिर में अब रामलला  के दर्शन अब हर दोपहर एक घंटे के लिए बंद रहेंगे। मंदिर प्रशासन के मुताबिक रामलला महज 5 साल के बच्चे हैं और भक्तों के लगातार 18 घंटों दर्शन-पूजन के कारण वह थक जा रहे हैं।

इसलिए मंदिर अधिकारियों ने यह फैसला लिया कि रामलला दरवाजे दोपहर 12.30 बजे से 1.30 बजे तक एक घंटे के लिए आराम करेंगे और मंदिर का द्वार बंद रहेगा।

राम लला को मिलेगा 1 घंटे का आराम

राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास का कहना है कि श्री रामलला पांच साल के बालक हैं। वह इतनी देर तक जागते रहने का तनाव नहीं झेल सकेंगे। इसलिए भगवान को थोड़ा आराम देने का फैसला किया गया है।

Trust ने निर्णय लिया है कि दोपहर 12.30 बजे से 1.30 बजे तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। ताकि राम लला आराम कर सकें। राम लला सुबह के अनुष्ठान के लिए सुबह 4 बजे उठ जाते हैं।

भक्तों के दर्शन से पहले पूजा में लगभग 2 घंटे का समय लगता है। इसलिए अब से, मंदिर के अधिकारी भगवान को आराम देने की व्यवस्था कर रहे हैं।

आपकों बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किया था। अगले दिन से मंदिर आम भक्तों के लिए खोल दिया गया। मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। उद्घाटन के बाद से अब तक लगभग 18 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

अयोध्या रामलला का मंदिर रोज दोपहर 1 घंटे के लिए रहेगा बंद, जानिए किस कारण लिया गया निर्णय
Rajasthan में दुनिया का पहला OM आकार का मंदिर बनकर तैयार, कब जा रहें आप?
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com