BBC Income Tax Raid: बीबीसी पर रेड से Congress तिलतिलाई, BJP ने 'क्लास' लगाई

BBC Income Tax Raid: बीबीसी के ऑफिसों पर इनकम टैक्स रेड से खफा कांग्रेस को बीजेपी ने जोरदार जवाब दिया है। Since Independence पर जानें किसने क्या कहा?
BBC Income Tax Raid: बीबीसी पर रेड से Congress तिलतिलाई, BJP ने 'क्लास' लगाई

BBC Income Tax Raid: बीबीसी के दिल्ली और मुंबई दफ्तर पर इनकम टैक्स की रेड जारी है। सबकुछ कानून के दायरे में हो रहा है। सच का सच और झूंठ का झूंठ सामने आ जाएगा। लेकिन इनकम टैक्स की इस रेड से कांग्रेस, पीडीपी बुरी तरह से खफा हैं। कांग्रेस ने ट्विटर कर इसे अघोषित आपातकाल बता दिया है। इसी प्रकार पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि बीबीसी का सच कहने की कीमत चुकाना पड़ रही है।

इधर, बीजेपी भी इस मामले पर हमलावर हो गई है। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा है कि अगर बीबीसी के कृत्य देखें, तो यह पूरे विश्व की सबसे भ्रष्ट और बकवास कॉरपोरेशन हो गई है। भाटिया ने कहा है कि कोई भी एजेंसी हो, ये पिंजड़े का तोता नहीं रहीं, जैसा सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस शासन में कहा था। ये एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। कोई भी एजेंसी हो, ये पिंजड़े का तोता नहीं रहीं, जैसा सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस शासन में कहा था। ये एजेंसियां अपना काम कर रही हैं।

कांग्रेस बोली- यह अघोषित आपातकाल

बीबीसी के दफ्तर पर तलाशी को कांग्रेस ने अघोषित आपातकाल बताया है। कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है। ट्वीट में लिखा है, "पहले बीबीसी की डॉक्युमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब बीबीसी पर आईटी का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल।" यहां हम अडानी के मामले में JPC की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार BBC के पीछे पड़ी हुई है। वहीं जम्मू-कश्मीर में पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा कि बीबीसी का सच कहने की कीमत चुकाना पड़ रही है। विपक्ष ने इस कार्रवाई को बीबीसी की गुजरात दंगों पर बनी डॉक्यूमेंट्री से जोड़ा है।

,

BBC का प्रोपगेंडा, कांग्रेस का एजेंडा : बीजेपी

गौरव भाटिया ने कहा, आज कोई भी कंपनी हो, मीडिया संस्थान हो या कुछ भी...अगर भारत में काम कर रही है, तो उसे भारत के कानून के मुताबिक काम करना होगा। अगर कंपनी सही से काम कर रही है, तो डर कैसा?आयकर विभाग को अपना काम करने देना चाहिए। दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए।

बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने कहा, BBC का प्रोपगेंडा और कांग्रेस का एजेंडा एक साथ काम कर रहा है। BBC का इतिहास भारत को कलंकित करने वाला रहा है। इंदिरा गांधी ने BBC पर बैन लगाया था। BBC ने अपनी रिपोर्टिंग के दौरान कश्मीर में आतंकवादी को करिश्माई युवा उग्रवादी बताया था। BBC ने होली के त्योहार पर भी टिप्पणी की। इतना ही नहीं BBC ने महात्मा गांधी पर भी प्रतिकूल टिप्पणी की थी। ये उदाहरण काफी अहम हैं।

छापेमारी पर BBC की प्रतिक्रिया

बीबीसी ने पुष्टि कर दी है कि उनके दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों पर आयकर टीम पहुंची है। अधिकारियों की संख्या 40 से 50 बताई गई है। इसके साथ ही बीबीसी ने अपने कर्मचारियों को मैसेज किया है कि वे आज ऑफिस ना आएं और घर से ही काम करें। कंपनी का कहना है कि इस कार्रवाई से न्यूज रूम प्रभावित नहीं हुआ है।

BBC Income Tax Raid: बीबीसी पर रेड से Congress तिलतिलाई, BJP ने 'क्लास' लगाई
BBC के दफ्तरों पर IT Raid, टैक्स चोरी का है मामला

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com