
BBC Office Raid: भारत विरोधी प्रोपेगेंडा चलने वाली न्यूज एजेंसी बीबीसी(BBC) के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। दोनों शहरों में स्थित दफ्तरों में मौजूद कर्मचारियों के फोन जब्त कर उन्हें घर भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के KG मार्ग एरिया में HT टॉवर की पांचवीं और छठवीं मंजिल पर BBC का ऑफिस है। यहां IT की 24 मेंबर्स की टीम ने रेड की है। एक्शन के दौरान स्टाफ के फोन बंद करा दिए गए हैं और सभी को मीटिंग रूम में बैठने को कहा गया है।
बताया जा रहा है कि BBC पर इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप है। हालांकि आयकर विभाग या BBC की तरफ से अभी तक इस रेड को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
BBC अपनी खबरों के माध्यम से देश में नफरत का माहौल पैदा करता है यहीं नहीं वैश्विक स्तर पर भारत को बदनाम करने में भी कोई कसर बाकी नहीं रखता। हाल ही में बीबीसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवी खराब करने के उद्देश्य से बनाई एक डाक्यूमेंट्री लांच की थी।
बीबीसी की इस डॉक्यूमेंट्री का भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में विरोध हो रहा है इसके पीछे की एक बड़ी बजह है कि यह डॉक्यूमेंट्री पूरी तरह से प्रोपेगेंडा से भरी हुई है जिसमें PM मोदी की छवी खराब करने की पुरजोर कोशिश की गई।
BBC के दफ्तरों पर आयकर विभाग की इस कार्रवाई को कांग्रेस ने PM मोदी पर बनी उसकी डॉक्यूमेंट्री से जोड़ा है। पार्टी ने ट्वीट कर इसे अघोषित आपातकाल बताया है।