Bypoll Election Results 2023: जालंधर, यूपी, ओडिशा और मेघालय में उपचुनाव के नतीजे जारी; जानें कहां-किसने मारी बाजी?

Bypoll Election Results 2023: पंजाब में जालंधर संसदीय सीट, उत्तर प्रदेश में स्वार और छानबे, ओडिशा में झारसुगुड़ा और मेघालय में सोहियोंग विधानसभा उपचुनाव के नतीजे जारी हो गए हैं।
Bypoll Election Results 2023: जालंधर, यूपी, ओडिशा और मेघालय में उपचुनाव के नतीजे जारी; जानें कहां-किसने मारी बाजी?

Bypoll Election Results 2023: पंजाब में जालंधर संसदीय सीट, उत्तर प्रदेश में स्वार और छानबे, ओडिशा में झारसुगुड़ा और मेघालय में सोहियोंग विधानसभा उपचुनाव के नतीजे जारी हो चुके हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच 10 मई को यहां वोटिंग हुई थी। आज शनिवार यानी 13 मई, 2023 को सभी सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों के लिए मतगणना हुई।

चुनाव आयोग के मुताबिक पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने जीत हासिल की है। इनके अलावा उत्तर प्रदेश के रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से अपना दल (सोनेलाल) के शफीक अहमद अंसारी और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट से अपना दल (सोनेलाल) की रिंकी कोल ने जीत दर्ज कराई है।

इन सीटों के भी जानें परिणाम

ओडिशा की झारसुगुड़ा विधानसभा सीट से बीजू जनता दल की प्रत्याशी दीपाली दास और मेघायल की सोहियोंग विधानसभा सीट से यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के सिंशर कुपर रॉय लिंगदोह जीते हैं।

मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट पर यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के सिंशर कुपर रॉय लिंगदोह ने 16679 वोटों हासिल करके जीत दर्ज की है।

ओडिशा की झारसुगुड़ा विधानसभा सीट पर बीजू जनता दल की प्रत्याशी दीपाली दास ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 1,07,198 वोट हासिल की। दीपाली ने भाजपा प्रत्याशी को कांटे की टक्कर दी।

उत्तर प्रदेश के रामपुर में स्वार विधानसभा और मिर्जापुर में छानबे विधानसभा उपचुनाव में अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (सोनेलाल) ने दर्ज कर ली है।

पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने उपचुनाव में जीत हासिल की है।

ओडिशा की झारसुगुड़ा सीट पर बीजेडी की दीपाली दास ने चुनाव जीत लिया है।

Bypoll Election Results 2023: जालंधर, यूपी, ओडिशा और मेघालय में उपचुनाव के नतीजे जारी; जानें कहां-किसने मारी बाजी?
UP Nagar Nigam Results 2023: मेयर की 16 सीटों पर BJP आगे... सपा-कांग्रेस का सूपड़ा साफ

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com