CBI-ED Raid : बिहार समेत देश में 42 ठिकानों पर रेड, RJD नेताओं के यहां 25 जगह छापामारी, तेजस्वी के मॉल पहुंची टीम

बिहार में आरजेडी नेताओं के 25 ठिकानों समेत देश में 42 ठिकानों पर आज बुधवार को CBI और ED की टीमों ने रेड की। RJD नेताओं के ठिकानों पर CBI की टीमों ने छापामारी की, जबकि झारखंड के रांची, दिल्ली और तमिलनाडु में ED ने खनन घोटाले में रेड कर छानबीन की।
CBI-ED Raid : बिहार समेत देश में 42 ठिकानों पर रेड, RJD नेताओं के यहां 25 जगह छापामारी, तेजस्वी के मॉल पहुंची टीम

CBI और ED की टीमों ने बुधवार को देश में बिहार, रांची, दिल्ली और तमिलनाडु में 42 ठिकानों पर रेड की। CBI की टीमों ने बिहार में राजद के 5 नेताओं समेत 25 ठिकानों घर छापा मारा। इनमें 2 राज्यसभा सांसदों के अलावा पूर्व विधायक और राजद के फाइनेंसर अबु दोजाना भी शामिल हैं। टीम गुरुग्राम में तेजस्वी यादव के एक मॉल भी पहुंची। इस मॉल को दोजाना की कंपनी बना रही है। इनके अलावा लालू यादव के करीबी और बालू माफिया सुभाष यादव के घर भी छापा मारा गया है। यह मामला जमीन के बदले रेलवे में रोजगार घोटाले से जुड़ा है। उधर, ED ने खनन घोटाले में एक्शन लिया है। झारखंड के रांची, दिल्ली और तमिलनाडु में 17 जगहों पर ED की रेड जारी है। झारखंड के CM हेमंत सोरेन के करीबी रहे प्रेम प्रकाश के रांची स्थित ठिकानों पर ED छानबीन कर रही है।

बिहार : लालू के करीबियों के घर ED का छापा

CBI की टीम सुबह 8 बजे अबु दोजाना, RJD के राज्यसभा सांसद अशफाक करीम, राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद और RJD के कोषाध्यक्ष और MLC सुनील सिंह के घर पहुंची। छापे के दौरान सुनील सिंह अपने घर की बालकनी में नजर आए। सुनील और उनकी पत्नी ने छापों को बदले की कार्रवाई बताया है। सुनील सिंह ने कहा कि मुझे बाहर कर दिया है और मेरे घर में घुस गए। उधर, अबु दोजाना के ठिकाने पर भी अभी छानबीन जारी है। दोजाना की कंपनी उस मॉल का कंस्ट्रक्शन कर रही है, जिसे तेजस्वी यादव का बताया जा रहा है।

लालू की बेटी भड़कीं

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ने CBI की कार्रवाई पर भाजपा का नाम लिए बगैर कहा- ये बलात्कारी पार्टी है। फ्लोर टेस्ट के पहले ही नीचता पर आ गई है। अपने पोसुआ (पालूत जानवर) को डराने के लिए भेजा है। राजद ने कहा कि बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले केंद्र सरकार ये सारे छापे जानबूझकर करवा रही है। ये सब भाजपा के इशारे पर हो रहा है। हम बिहारी हैं। टिकाऊ हैं, बिकाऊ नहीं।

CBI ने 3 महीने पहले दर्ज की थी FIR

CBI ने तीन महीने पहले केस दर्ज किया था। इसके बाद राबड़ी आवास पर छापेमारी की गई थी। इसमें तेजस्वी यादव के कमरे से कई दस्तावेज सामने आने की बात कही गई थी। इस छापेमारी के बाद ही लालू यादव के सबसे करीबी माने जाने भोला यादव को गिरफ्तारी किया था। भोला यादव से पूछताछ के बाद CBI की यह कार्रवाई शुरू हो रही है।

गुरुग्राम के अर्बन क्यूब्स मॉल में है तेजस्वी की हिस्सेदारी

लैंड फॉर जॉब स्कैम के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की रेड गुरुग्राम स्थित वाइट लैंड कॉर्पोरेशन नाम की कंपनी में भी चल रही है. सूत्रों के मुताबिक, बताया जा रहा है कि इस कंपनी का संबंध तेजस्वी यादव समेत लालू प्रसाद यादव परिवार से है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का गुरुग्राम के सेक्टर 71 में स्थित अर्बन क्यूब्स (Urban Cubes) मॉल में हिस्सेदारी है, जिसका निर्माण कार्य अभी चल रहा ह।. सीबाआई की अर्बन क्यूब्स मॉल पर छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि इस मॉल का निर्माण दोजाना की कंपनी कर रही है। इसके अलावा सीबीआई की छापेमारी दिल्ली, पटना, मधुबनी और कटीहार में 25 जगहों पर चल रही है।

झारखंड : CM सोरेन के करीबी पर ED की रेड

झारखंड में खनन घोटाले में ED ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी रहे प्रेम प्रकाश के रांची स्थित ठिकानों पर छापा मारा। इस घोटाले के सिलसिले में ही ED ने दिल्ली और तमिलनाडु में भी छापा मारा है। रांची में प्रेम प्रकाश के पुराने दफ्तर पर रेड पड़ी है। प्रेम प्रकाश की झारखंड की राजनीति में गहरी पैठ मानी जाती है। ED ने कुछ दिन पहले उससे पूछताछ की थी और उसे छोड़ दिया था। ED कई DMO और मुख्यमंत्री के प्रेस एडवाइजर और कुछ विधायक प्रतिनिधियों से भी पूछताछ कर चुकी है।

CBI-ED Raid : बिहार समेत देश में 42 ठिकानों पर रेड, RJD नेताओं के यहां 25 जगह छापामारी, तेजस्वी के मॉल पहुंची टीम
Controversy: बोली के घाव...देश में तनाव; जन भावनाओं पर यह चोट कब तक?

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com