52 साल के राहुल गांधी को युवा बताने में लगे कांग्रेसी: देश में 35 साल का युवा ऑवर एज के कारण नहीं दे पाता परीक्षा

साल 2022 में राहुल गांधी 52 साल के हो गए है। हाल के दिनों में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की कई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें शायद उनकी छवी को सिंघम के तौर पर दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। आज हम देश के इसी 52 साल के युवा नेता राहुल गांधी के बारें में आपको बताएंगे।
52 साल के राहुल गांधी को युवा बताने में लगे कांग्रेसी: देश में 35 साल का युवा ऑवर एज के कारण नहीं दे पाता परीक्षा

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है। इस बीच सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को देश का युवा नेता कह कर संबोधित करने वाले नेताओं की कमी नहीं है। आप को बता दें कि साल 2022 में राहुल गांधी 52 साल के हो गए है लेकिन आज भी इस 52 साल के व्यक्ति में कुछ लोगों को युवा नेता दिखाई देता है। भला कोई 52 साल की उम्र में युवा कैसे हो सकता है।

भगवंत मान ने कसा था तंज

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी एक बार अपने हिमाचल दौरे में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा था।

सीधे तौर पर राहुल गांधी का नाम लेते हुए भगवंत मान ने कहा था कि आज तक मुझे लगता है, '52-53 साल की उम्र राहुल गांधी की होगी, लेकिन अभी भी वो युवा नेता ही हैं।

हमारे पिता 50 साल की उम्र पार कर चुके हैं, हम उन्हें बुजुर्ग कहते हैं। 52 साल के होने के बावजूद राहुल गांधी युवाओं के नेता हैं। मान की इस बात पर सभागार में बैठे लोग हंसते हुए नजर आए थे।

अगर राहुल युवा तो फिर योगी आदित्यनाथ क्या?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उम्र 50 साल है। 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में जन्में अजय सिंह बिष्ट गोरखपुर पहुंचकर योगी आदित्यनाथ बने।

योगी देश के सबसे बड़े राज्य की सत्ता के सिंहासन पर विराजमान हैं। 26 साल की उम्र में संसद पहुंचे। योगी आदित्यनाथ 45 साल की उम्र में यूपी के सीएम बने।

उन्हें राज्य में नहीं बल्कि देश की राजनीति में हिंदुत्व के चेहरे के रूप में जाना जाता है, लेकिन देश के सबसे बड़े युवा नेता कांग्रेसियों की नजर में तो 52 साल के राहुल गांधी ही रहेगे।

सरकारी नौकरी के लिए युवा की न्यूनतम आयु 35 वर्ष

अगर हम सरकारी नौकरी की बात करे तो ज्यादातर जगह पर एक युवा की न्यूनतम आयु 35 वर्ष होती है। बाकि अगर सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्ति को सरकार 60 साल की उम्र के बाद रिटायरमेंट दे देती है। सेना में यह और भी कम हो जाता है। लेकिन देश के सबसे बड़े युवा नेता कांग्रेसियों की नजर में तो 52 साल के राहुल गांधी ही रहेगे।

राजस्थान में 60 साल की उम्र में वृद्धा अवस्था पेंशन मिलती है...

राजस्थान में वृद्धा अवस्था पेंशन 60 साल की उम्र में मिलने लग जाती है। अगर इसी में महिलाओं की उम्र की बात करें तो यह उम्र घट कर 55 साल ही रह जाती है। लेकिन देश के सबसे बड़े युवा नेता कांग्रेसियों की नजर में तो 52 साल के राहुल गांधी ही रहेगे।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com