Exit Polls Live: गुजरात में BJP, MCD में AAP, हिमाचल में फंसा पेच; सर्वे के नतीजों ने चौंकाया

हिमाचल और गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए और दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए मतदान का काम पूरा होने के बाद नतीजे तो मतपेटियों में बंद हो गए, लेकिन चुनाव पूर्व के सभी सर्वे करीब-करीब एक सी बात कह रहे हैं। जानें सर्वे के परिणाम...
Exit Polls Live: गुजरात में BJP, MCD में AAP, हिमाचल में फंसा पेच; सर्वे के नतीजों ने चौंकाया

हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए और दिल्ली में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव को लेकर मतदान का काम पूरा होने के बाद अब चुनाव पूर्व के विभिन्न एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ चुके हैं। हिमाचल में प्रदेश की 68 सीटों के लिए सबसे पहले मतदान हुआ। इसके बाद गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के लिए और दिल्ली नगर निगम के 250 वॉर्डो के लिए मतदान संपन्न हुआ।

बता दें कि गुजरात में सोमवार को 93 विधानसभा सीटों पर दूसरे और अंतिम चरण का मतदान पूरा हुआ इससे पहले 1 दिसंबर को राज्य की 89 सीटों पर मतदान करवाया गया था। हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में 12 नवंबर को मतदान हुआ था। दोनों राज्यों में मतगणना, यानी चुनाव परिणाम गुरुवार, 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इसके अलावा, रविवार, 4 दिसंबर को दिल्ली नगर निगम (MCD) के लिए भी मतदान हुआ, जिसके नतीजे बुधवार, 7 दिसंबर को घोषित होंगे।

गुजरात, हिमाचल और दिल्ली MCD के नतीतों से पहले विभिन्न मीडिया हाउस और चैनलों की ओर से कराए गए सर्वे के परिणाम सामने आ चुके हैं। इस बार के सर्वे के नतीजों में अधिकतर का आंकलन गुजरात में बीजेपी की वापसी, हिमाचल में भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर और एमसीडी चुनाव में AAP को स्पष्ट बहुमत की ओर इशारा कर रहे हैं।

गुजरात चुनाव

चला मोदी मैजिक, BJP को बहुमत का अनुमान

टीवी 9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल में गुजरात चुनाव में भाजपा को 125-130 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं, कांग्रेस को 40 से 50 और आप को केवल 3-5 सीटें मिलने का अनुमान जताया है, जबकि अन्य के खाते में 3 से 7 सीटें जाती नजर आ रही है।

रिपब्लिक न्यूज के एग्जिट पोल में भाजपा के पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी का अनुमान जताया गया है। एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 128 से 148 सीट, कांग्रेस को 30-42 सीट, आप को 2 से 10 सीटें, जबकि अन्य को 0 से 3 सीट मिलने का अनुमान है।

न्यूज एक्स और जन की बात के एग्जिट पोल में भाजपा को पूर्ण बहुमत का अनुमान जताया गया है। एग्जिट पोल की मानें, तो भाजपा को 117 से 140 सीट, कांग्रेस को 34-51 सीट, आप को 6 से 13 सीटें, जबकि अन्य को 1 से 2 सीट मिलने का अनुमान है।

सीडीएम चुनाव

सभी सर्वे AAP के पक्ष में, स्पष्ट बहुमत के आसार

इस बार दिल्ली सीडीएम चुनाव का सीन पिछले चुनाव से बिल्कुल अलग है। साल 2012 तक एमसीडी में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच हुआ करता था। राजधानी की राजनीति में आम आदमी पार्टी के एंट्री के बाद मुकाबला त्रिकोणीय हो गया। दिल्ली नगर निगम के 250 वॉर्डो के रिजल्ट लॉक हो चुके हैं। परिणाम 7 दिसंबर को आएगा।

इंडिया टुडे एक्सिस माइ इंडिया के मुताबिक आप को 149 से 171 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 69-91 सीट मिल सकती हैं। जबकि कांग्रेस को 3-7 सीटें मिलती नजर आ रही है। अन्य को 5-9 सीटें मिलने का अनुमान है।

आज तक चैनल ने अपने एग्जिट पोल में आप को 149 से 171 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। जबकि भाजपा को 69 से 91 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। इसने कांग्रेस को केवल 5-9 सीटें मिलने की बात कही है।

एक्सिस माय इंडिया पोल के मुताबिक 'आप' को 149-171 सीटें मिल रही हैं। बीजेपी को 69-91 तो कांग्रेस को महज 3 से 7 सीटें ही मिलती दिख रही हैं।

'जन की बात' पोल के मुताबिक 'आप' को 159 से 175 सीटें आ रही है। बीजेपी को 70 से 92 तो कांग्रेस को 4 से 7 सीटें ही मिल रही हैं।

BARC के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 134 से 146 सीटें मिल रही हैं तो वहीं, बीजेपी को 82-94 सीटे, कांग्रेस को 8-14 सीटें मिल रही हैं।

हिमाचल चुनाव

भाजपा-कांग्रेस में फंसा पेच, बहुमत किसी को नहीं

रिपब्लिक पी-मारक्यू के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 34 से 39, कांग्रेस को 28 से 33, आम आदमी पार्टी को 0 से 1, वहीं अन्य को 1 से 4 सीट मिलने का अनुमान है।

टाइम्स नाऊ ईटीजी के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 38, कांग्रेस को 28, आम आदमी पार्टी को 0 और अन्य को 2 सीट मिलने का अनुमान है।

इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 35 से 40 सीट, कांग्रेस को 26 से 31, आम आदमी पार्टी को शून्य जबकि अन्य को 0 से 3 सीट मिलने का अनुमान है।

इंडिया न्यूज और जन की बात के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 32-40, कांग्रेस को 34-27, आप को 0-0 और अन्य को 2-1 सीट मिलने का अनुमान है।

जी न्यूज बार्क के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 35-40, कांग्रेस को 20-25, आप को 0-3 और अन्य को 1-5 सीट मिलने का अनुमान है।

Exit Polls Live: गुजरात में BJP, MCD में AAP, हिमाचल में फंसा पेच; सर्वे के नतीजों ने चौंकाया
Gujarat Election 2022: बिगड़े बोल! अब वाघेला बोले- 'मैं भी मोदी को कहता हूं मौत का सौदागर'

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com