दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता पासपोर्ट बना भारतीय Passport, 62 देशों में कर सकते हैं फ्री यात्रा

भारतीय पासपोर्ट दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता सस्ता पासपोर्ट बन गया है। और वही सबसे महंगा पासपोर्ट मेक्सिको का है।अगर बात की जाए इसकी भारतीय सालाना वैलिडिटी फीस की तो इसकी कीमत मात्रा 180 रुपये है। इस पासपोर्ट से आप 62 देशों में फ्री यात्रा कर सकते हैं।
दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता पासपोर्ट बना भारतीय Passport, 62 देशों में कर सकते हैं फ्री यात्रा
दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता पासपोर्ट बना भारतीय Passport, 62 देशों में कर सकते हैं फ्री यात्रा

भारतीय पासपोर्ट दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता सस्ता पासपोर्ट बन गया है। और वही सबसे महंगा पासपोर्ट मेक्सिको का है।

अगर बात की जाए इसकी भारतीय सालाना वैलिडिटी फीस की तो इसकी कीमत मात्रा 180 रुपये है। इस पासपोर्ट से आप 62 देशों में फ्री यात्रा कर सकते हैं।

दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता पासपोर्ट

आप लोग या कोई भी आदमी पासपोर्ट कब बनवाता है। तभी जब वो विदेश यात्रा प्लॉन करता है, लेकिन अगर पासपोर्ट बनाने में ही आदमी की जेब खाली हो जाए तो वो विदेश जाने की तो क्या ही सोचेगा ये गौर करने वाली बात है। हम भारतवासियों के लिए ख़ुशी की बात ये है कि भारत का पासपोर्ट दुनिया के सबसे सस्ते पासपोर्ट्स में से एक है।

बात की जाए सबसे महंगे पासपोर्ट की तो वो है मेक्सिको का। ये रिपोर्ट ऑस्ट्रेलिया की एक फर्म कंपेयर द मार्केट एयू ने जारी की है। आगे आप भी विदेश यात्रा करने की सोच रहे है तो जान लें किन देशों का पासपोर्ट सबसे सस्ता है और कहां आप सबसे सस्ते में घूम सकते हैं। पर पहले जानते हैं इस फर्म की रिपोर्ट के पैमाने।

किन पैमानों पर फर्म करती है फैसला

ऑस्ट्रेलिया की इस फर्म ने अपनी स्टडी में कई देशों के पासपोर्ट की कीमतों की तुलना की है।फर्म ने स्टडी में पासपोर्ट की वैलिडिटी की हर साल की कीमत की भी तुलना की गई है। इसमें ये तुलना देखी गई है कि किसी देश के पासपोर्ट का इस्तेमाल कर कितने देशों में वीजा फ्री एंटी मिल सकती है।

फर्म के अनुसार 10 साल की वैलिडिटी के लिए भारतीय पासपोर्ट की कीमत 18.07 डॉलर यानि(1,505 रुपए) है, वहीं यूएई में 5 साल के पासपोर्ट के लिए 17.70 डॉलर यानि (1,474 रुपए) की फीस लेता है।

जानें भारत के पासपोर्ट से किन देशों में कर सकते हैं यात्रा

भारतीय पासपोर्ट सस्ता जरूर है, लेकिन इससे आप केवल सीमित देशों में ही वीजा एंट्री ले सकते हैं। भारतीय पासपोर्ट होल्डर सिर्फ 62 देशों में वीजा फ्री एंट्री ले सकते हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और कनाडा जैसे देश इस मामले में एकदम उल्टे हैं।

इनके पासपोर्ट महंगे जरूर हैं, लेकिन ये ज्यादा देशों में वीजा फ्री एंट्री के साथ घूम सकते हैं। इस स्टडी में यूएई सबसे आगे हैं। ये दुनिया के सबसे सस्ते पासपोर्ट में भी आता है और इससे आप कई देशों में फ्री वीजा पर घूम सकते हैं।

साल की कीमत के हिसाब से भारत का पासपोर्ट सबसे सस्ता

भारत के पासपोर्ट के साल की लागत की बात करें, तो एक साल की वैलिडिटी में इसकी फीस 180 रुपए ही देनी होती है, जिस वजह से ये दुनिया का सबसे सस्ता पासपोर्ट साबित होता है। वहीं सालाना कीमत के साथ दक्षिण अफ्रीका में पासपोर्ट की कीमत 254 रुपए है और केन्या में 257 रुपए के साथ पासपोर्ट बनता है।

जानें किन दो देशों में भारतीय वीजा की नहीं पड़ती है जरूरत

भारतीयों को वीजा फ्री कंट्री में जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा की जरूरत पड़ती है लेकिन दो देश ऐसे भी हैं, जिनके लिए आपको पासपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ती। वो देश हैं भूटान और नेपाल। यहां आप कुछ डॉक्यूमेंट के साथ अपना घूमना-फिरना कर सकते हैं। कुछ देशों में तो आज भी डॉक्यूमेंट के साथ  वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट मांगा जाता है।

क्या है भारतीय पासपोर्ट वाले सभी लोगों के एंट्री नियम?

नहीं ऐसा नहीं है, वीजा फ्री एंट्री निर्भर करती है कि आपके पास पासपोर्ट कौन सा है और ये नियम फिर उस हिसाब से बदल जाते हैं। जैसे डिल्पोमैट्स और ऑफिशियल पासपोर्ट होल्डर्स के लिए नियम अलग होते हैं।

दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता पासपोर्ट बना भारतीय Passport, 62 देशों में कर सकते हैं फ्री यात्रा
Lok Sabha Election 2024 : दूसरे चरण का मतदान शुरू, दोपहर 1 बजे तक में त्रिपुरा में सबसे अधिक पड़ा मतदान

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com