Love Jihad: हर तरफ पैर पसार रहा 'लव जिहाद' का जिन्न, कई राज्य चपेट में; जानें हकीकत

Love Jihad in India: किसी मकसद को पूरा करने के लिए प्यार को हथियार बनाना ही 'लव जिहाद' है। केरल, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड व उत्तराखंड से लव जिहाद के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं।
प्रतीकात्मक चित्र
प्रतीकात्मक चित्र

Love Jihad in India: लव जिहाद दो शब्दों से मिलकर बना है। अंग्रेजी भाषा का शब्द लव यानी प्यार, मोहब्बत, इश्क और अरबी भाषा का शब्द जिहाद। जिसका मतलब होता है किसी मकसद को पूरा करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देना।

यानी जब एक धर्म विशेष को मानने वाले दूसरे धर्म की लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उस लड़की का धर्म परिवर्तन करवा देते हैं तो इस पूरी प्रक्रिया को लव जिहाद कहा जाता है।

बता दें कि अब तक लव जेहाद शब्द को कानूनी मान्यता प्राप्त नहीं थी। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने मान लिया है कि लव जिहाद होता है और मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन करवाकर लव जेहाद करते हैं।

इस समय पूरे देश से लव जिहाद के अनेक मामले सामने आ रहे हैं। केरल, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व झारखंड इसकी जद में अधिक है। यह तो तब है जबकि बहुत से मामले तो दबाव और प्रलोभन के चलते सामने ही नहीं आ पाते।

आओ जानें 'लव जिहाद' के इस जिन्न की हकीकत...

लव जिहाद के कुछ चर्चित मामले

(1) गुवाहाटी, असम: असम में लव जिहाद ने हिंदू महिला की जान ले ली है। पीड़िता कोई और नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी की एक वरिष्ठ नेता थीं। भाजपा की असम इकाई के गोलपारा जिला सचिव जोनाली नाथ की 11 जून को उनके प्रेमी हसनूर इस्लाम ने चलती कार में हत्या कर दी थी। हसनूर इस्लाम ऑल असम माइनॉरिटी स्टूडेंट्स यूनियन (AAMSU) के नेता थे जो बाद में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए और वार्ड सदस्य चुने गए।

हसनूर इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पुलिस पूछताछ में हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी हसनूर इस्लाम के बयान के मुताबिक दोनों का पिछले दो साल से अफेयर था। आरोपी का एक और अफेयर था और वह अपने परिवार की सहमति से लड़की से शादी करना चाहता था। इस बात को लेकर हसनूर इस्लाम और मृतक जोनाली नाथ के बीच कई बार झगड़ा हो चुका था।

(2) हरिद्वार, उत्तराखंड: फरवरी 2023 में उत्तराखंड के धार्मिक शहर हरिद्वार से एक मामले सामने आया। अजहर अहमद ने अपना नाम राहुल बताकर एक हिंदू युवती से शादी कर ली। शादी के नौ साल बाद पीड़िता को इस सच्चाई का पता चला। पीड़िता के अनुसार घर पर अजहर अहमद का आधार कार्ड मिल गया, जिससे यह सच्चाई उसके सामने आई। 30 जनवरी 2023 को कनखल थाने में इसकी एफआईआर दर्ज कराई गई।

(3) सीवान, बिहार: दिसंबर 2022 में बिहार के सीवान जिले से एक मामले सामने आया जहां एक मुस्लिम व्यक्ति ने एक महिला को फंसाने के लिए एक पंजाबी हिंदू का भेष बनाया और बाद में दूसरी हिंदू महिला को लुभाने के लिए उसे छोड़ दिया। आरोपी की पहचान कलीमुल्ला के रूप में हुई। उसने खुद को समीर खन्ना बताया था। आरोपी ने पीड़ित महिला रत्ना को इस्लाम कबूल करवाया और उसका नाम बदल कर आयशा खातून रख दिया। हुसैनगंज थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

(4) हरिद्वार, उत्तराखंड: मार्च 2023 में उत्तराखंड के पवित्र शहर हरिद्वार से एक मामले सामने आया, जहां मोहम्मद शोएब ने हरिजन समुदाय की एक हिंदू महिला को फंसाने के लिए खुद को सचिन के रूप में पेश किया। बाद में जबरन धर्म परिवर्तन कराया। आरोपी ने महिला से अपने हाथों पर बने ओम चिन्ह को हटाने को भी कहा। हरिद्वार जिले के पाथरी थाने में एक मार्च को इस संबंध में मामला दर्ज कराया गया।

(5) बाजपुर, उत्तराखंड: अप्रैल 2023 में उत्तराखंड के बाजपुर में लियाकत ने खुद का नाम समर बताकर एक हिंदू महिला जशोदा को फंसाया। प्रताड़ित करने के बाद उससे इस्लाम कबूल करवा लिया। महिला ब्राह्मण जाति की थी। उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज है।

बीजेपी शासित राज्यों ने उठाए कड़े कदम

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ बनाया गया 'धर्म स्वातंत्र्य अध्यादेश 2020' लागू कर दिया गया है। इस कानून के तहत अधिकतम 10 साल तक के कारावास और 1 लाख रुपए के जुर्माने का प्रावधान है।

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अब लव जिहाद के ख़िलाफ़ कमर कस ली है। इसे लेकर कुछ प्रावधान किए गए हैं। जैसे- स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन के मामले में पहले सूचना देनी होगी। एक से 10 साल तक की सजा का प्रावधान। झूठ बोलकर, धोखा देकर धर्म परिवर्तन अपराध माना जाएगा।

इसी प्रकार कई अन्य राज्यों में भी लव जिहाद के खिलाफ कानून लाने की तैयारी चल रही है।

द्वारा : मोहित चौहान

प्रतीकात्मक चित्र
Love Jihad: आगरा में पुलिस ने हिन्दू युवती का निकाह रुकवाया, नोएडा का किडनैपर साहिल गिरफ्तार
प्रतीकात्मक चित्र
Love Jihad: यूपी के जालौन में नाबालिग हिंदू लड़की को भगा ले जाने आया मुस्लिम युवक, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
प्रतीकात्मक चित्र
Love Jihad: फरमान ने देवराज बनकर कराया गुजरात की हिंदू युवती का मतांतरण, अमरोहा लाकर किया शोषण
प्रतीकात्मक चित्र
Love Jihad in Uttarakhand: धर्मांतरण और ब्लैकमेल के आरोपी का निकाला जुलूस, थाने तक पीटते ले गए हिंदू संगठनों के लोग
प्रतीकात्मक चित्र
Love Jihad: लव जिहाद की शिकार हुई बेसबॉल की राष्‍ट्रीय खिलाड़ी ने किया सुसाइड, अब्दुल कर रहा था ब्लैकमेल

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com