Jharkhand: दो नाबालिगों से ज्यादती; लोहरदगा में नाम बदलकर फसाया, दुमका में गर्भ ठहरने पर मारकर पेड़ से लटकाया!

झारखंड में अंकिता समेत तीन नाबालिगों से ज्यादती के मामलों ने सब को चौंका दिया है। दूसरी घटना लोहरदगा की है, जहां नाम बदलकर हिंदू लड़की को फंसाया फिर विरोध करने पर कुएं में धकेल दिया। तीसरी घटना दुमका से सामने आई है। लड़की का शव पेड़ से लटका मिला है, लड़की चार माह की गर्भवती है।
Jharkhand: दो नाबालिगों से ज्यादती; लोहरदगा में नाम बदलकर फसाया, दुमका में गर्भ ठहरने पर मारकर पेड़ से लटकाया!

झारखंड में लव जिहाद का एक नया मामला सामने आया है। दरअसल, यहां के लोहरदगा में एक नाबालिग लड़की की हत्या की कोशिश की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि लव जिहाद मामले में पुलिस ने आरोपी रबानी अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इसे यौन शोषण का मामला भी बता रही है। पीड़िता के बयान पर महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई की है।

पहचान छुपाकर किया नाबालिग का यौन शोषण

आपको बता दें कि झारखंड के लोहरदगा में रबानी अंसारी ने नाबालिग को प्रेम के जाल में फंसाकर उसका यौन शोषण किया।

नाबालिग को जब आरोपी की असलियत पता चली तो रबानी अंसारी ने नाबालिग को जान से मारने की कोशिश धमकी दी।

हालांकि मामले की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी रबानी अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

आधार कार्ड से पता चली सच्चाई

बताया जाता है कि मोबाइल फोन पर गलत नंबर से बातचीत शुरू हुई और फिर प्यार के जाल में फंसकर रबानी अंसारी नाबालिग को रांची में किराए के मकान में ले जाकर रहने लगा।

रबानी अंसारी ने नाबालिग से अपनी पहचान छुपाई। उसने नाबालिग को अपना नाम साजन बताया। इसके बाद रबानी अंसारी ने कथित तौर पर कई बार नाबालिग का यौन शोषण किया।

इस दौरान नाबालिग ने आरोपी का आधार कार्ड देखा, जिसमें उसका नाम रबानी अंसारी लिखा हुआ था। आरोपी अंसारी का असली नाम आने के बाद मामला बेनकाब हुआ।

नाबालिग लड़की को कुएं में धकेला

इसके बाद जब नाबालिग ने इसका विरोध किया तो युवक द्वारा बनाया गया अश्लील वीडियो वायरल कर दिया गया। उसे मारने के लिए नाबालिग लड़की को कुएं में धकेल दिया।

फिर किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से नाबालिग घर लौटी और परिजनों को पूरी घटना बताई। जिसके बाद नाबालिग ने महिला थाने में शिकायत की।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देश में हो रही लगातार इस तरह की घटनाएं

  • उत्तर प्रदेश के बागपत से रहीस नाम के लड़के ने राहुल बनकर हिन्दू लड़की को अपना शिकार बनाया है।

  • दिल्ली की नाबालिग को अरमान अली नाम के शख्स ने 25 अगस्त को गोली मार दी थी।

  • झारखंड के दुमका की रहने वाली अंकिता को सलमान नाम के लड़के ने 23 अगस्त को जलाकर मार डाला।

  • हाल ही में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में घर लौट रही एक लड़की पर पड़ोसी युवक ने पेट्रोल फेंक कर जलाने की कोशिश की।

  • मध्य प्रदेश के खंडवा में एक सिरफिरे आशिक ने पहले लड़की पर शादी करने का दबाव बनाया। लड़की के मना करने पर उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। बाद में आरोपी युवक की लाश भी संदिग्ध परिस्थिति में मिली।

इधर नाबालिग बच्ची का शव पेड़ से लटका मिला

दुमका विश्वविद्यालय ओपी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने घटना में शामिल व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में नाबालिग के साथ यौन शोषण की भी बात चल रही है। इस घटना के बाद हेमंत सोरेन सरकार एक बार फिर कटघरे में खड़ी है।

भाजपा ने राज्य सरकार पर झारखंड का इस्लामीकरण करने का आरोप लगाया है।

बीजेपी सांसद ने खड़े किए सवाल

गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन सरकार को लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं को लेकर निशाना साधा है। निशिकांत दुबे ने कहा कि अंकिता की हत्या शाहरुख ने की थी।

वहीं अब आज उसी दुमका में आदिवासी लड़की से रेप के बाद आरोपी अरमान अंसारी ने उसकी हत्या कर दी।

इस खबर को दबाने के लिए हमारे बच्चों और सांसद मनोज तिवारी जी पर केस दर्ज किया गया। दुबे ने झारखंड के इस्लामीकरण का भी आरोप लगाया।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com