Maharashtra: रायगढ़ में हथियारों से भरी नाव मिलने से हड़कंप, फडणवीस ने कहा- यह बोट मस्कट से यूरोप जा रही थी

महाराष्ट्र के रायगढ़ में 18 अगस्त को समुद्र में संदिग्ध नाव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। यह खबर इस लिए भी चिंताजनक है क्योकि नाव पर AK 47 के साथ राइफलें और कुछ जिंदा कारतूस मिले हैं। मामला सामने आने के बाद पूरे रायगढ़ जिले को अलर्ट पर कर दिया गया है। पुलिस टीम ने नाव में से हथियारों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
Maharashtra: रायगढ़ में हथियारों से भरी नाव मिलने से हड़कंप, फडणवीस ने कहा- यह बोट मस्कट से यूरोप जा रही थी

इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है महाराष्ट्र से, जहां पर हरिहरेश्वर तट (रायगढ़ जिला) के समुद्र में संदिग्ध नाव के दिखने के बाद हड़कंप मच गया है। नाव में से AK 47 के साथ राइफलें और कुछ जिंदा कारतूस भी मिले हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ जिले में अलर्ट जारी जारी कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हथियारों को जब्त कर अपनी जांच को शुरू कर दिया है।

पुलिस ने नाव को अपने कब्जे में ले लिया है। यह नाव समुद्र के किनारे लावारिस हालात में मिली है। मामले को लेकर पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

श्रीवर्धन में 1 बोट मिली है। उसमें तीन AK-47 राइफल बरामद हुई हैं। उसके साथ उसका एम्युनेशन और बोर्ड के कुछ कागजात पाए गए हैं। बोट का नाम लेडी हान है और इसकी मालकिन एक ऑस्ट्रेलियाई महिला हाना लॉन्डर्सगन हैं। उनके पति जेम्स होबर्ट बोट के कप्तान हैं। यह बोट मस्कट से यूरोप जा रही थी। 26 जून 2022 को इस बोट का इंजन खराब हुआ और इस मौजूद लोगों ने डिस्ट्रेस कॉल किया। कोरियन नेवी की बोट आसपास थी। कोरियन नेवी की शिप ने इन लोगों को रेस्क्यू किया। रेस्क्यू करने के बाद इसे ओमान के हवाले किया गया।

देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी CM, महाराष्ट्र

26/11 की घटना

बता दें कि आज से ठीक 13 साल पहले कुछ आतंकी समुद्र के रास्ते से ही भारत में घूसे थे। समुद्री रास्ते से आतंकियों के आने की संभावना हमेशा बनी रहती हैं। 26 नवंबर 2008 को मुंबई में एक बड़ी आतंकी घटना को अंजाम दिया गया था। उस समय 10 आतंकी समुद्र के इलाके से पाकिस्तान से भारत आ गए थे। समुद्र तट पर नाव छोड़ने के बाद आतंकियों के द्वारा अलग अलग जगहों पर फायरिंग की वारदात की गई। इस आतंकी हमले में दो होटलों, एक अस्पताल और रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाया गया था। इस आंतकी घटना में 160 लोगों की मौत हो गई थी।

यह आतंकी साजिश भी हो सकती है। नाव दूसरे देश का है या नहीं और इसका उद्देश्य क्या था, हम इसकी भी जांच करेंगे।
विनीत अग्रवाल, ATS चीफ,

मामले में अपडेट

  • संदिग्ध नाव मिलने के बाद गृह मंत्रालय ने संज्ञान लेते हुए NIA की 3 सदस्यीय टीम को रायगढ़ रवाना किया है।

  • इसके अलावा भारदखोल में एक और लाइफबोट मिली है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com