Rahul Gandhi: लीडरों की फौज, कार्यकर्ताओं की भीड़... क्या 'दबाव' से राहुल होंगे दोषमुक्त?

Rahul Gandhi: राहुल गांधी आज सूरत कोर्ट में अपील दायर करने जा रहे हैं। उनके साथ कांग्रेस के दिग्गजों की फौज है। Since Independence पर जानें कांग्रेस क्यों कर रही शक्ति प्रदर्शन?
Rahul Gandhi:  लीडरों की फौज, कार्यकर्ताओं की भीड़... क्या 'दबाव' से राहुल होंगे दोषमुक्त?
ANI

Rahul Gandhi: "मोदी सरनेम" से जुड़े मानहानि मामले में कोर्ट से दोषी ठहराए जाने के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को गुजरात के सूरत में दोपहर दो बजे सत्र अदालत में अपील दायर करेंगे। प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस के कई शीर्ष नेता कथित तौर पर उनके साथ अदालत जाएंगे।

सूरत कोर्ट में राहुल गांधी समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहेंगे। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले और सीएलपी नेता बालासाहेब थोराट भी सूरत में राहुल गांधी के साथ होंगे। राहुल गांधी के परिवार के सदस्य और तीन राज्यों के मुख्यमंत्री- अशोक गहलोत (राजस्थान), भूपेश बघेल (छत्तीसगढ़) और सुखविंदर सिंह सुक्खू (हिमाचल प्रदेश) भी उनके साथ कोर्ट पहुंचेंगे।

उधर, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सूरत सेशन कोर्ट के बाहर भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा है। ऐसे में प्रश्न यह उठता है कि कांग्रेस का यह शक्ति प्रदर्शन आखिर किस पर दबाव बनाने के लिए है? क्या यूं भीड़ जुटाकर कांग्रेस राहुल गांधी को अदालत से दोषमुक्त करा पाएगी? Since Independence पर पढ़ें रिपोर्ट।

राहुल अपील करने जा रहे या नौटंकी : संबित पात्रा

राहुल गांधी के कोर्ट में अपील के लिए जाने को लेकर बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर तंज कसा है और कहा है कि अपील (2 साल की सजा के खिलाफ) के नाम पर तबाही मचा रहे हैं... क्या वे न्यायपालिका पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं ? संबित पात्रा ने इसे नौटंकी करार दिया और कहा कि ये सब लोग अपील के नाम पर हुड़दंग करने जा रहे हैं।

संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, 'राहुल गांधी अपने परिवार के सदस्य, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ सूरत जा रहे हैं। यहां वो कोर्ट द्वारा सुनाए गए दो साल की सजा के खिलाफ अपील के नाम पर हुड़दंग की कोशिश करेंगे।' पात्रा ने आगे कांग्रेस और राहुल से सवाल किया कि क्या ये न्यायपालिका पर दबाव बनाने की कोशिश हो रही है?

अदालत पर दबाव बनाने की कोशिश : किरण रिजिजू

कानून मंत्री किरण रिजिजू ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'अपील दायर करने राहुल गांधी सूरत जा रहे हैं। इसके लिए व्यक्तिगत रूप से उन्हें जाने की आवश्यकता नहीं है। आमतौर पर कोई भी अपराधी व्यक्तिगत रूप से नहीं जाता है। उनके साथ चल रहे नेताओं और सहयोगियों के एक प्रेरक समूह के साथ उनका व्यक्तिगत रूप से जाना केवल एक नाटक है। राहुल गांधी जो कर रहे हैं वह भी अपीलीय अदालत पर दबाव बनाने की बचकानी कोशिश है। देश की सभी अदालतें ऐसे हथकंडों से अछूती हैं।'

राहुल ने कई बार पिछड़ों का अपमान किया : ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'पिछड़ों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। बार-बार राहुल गांधी ने पिछड़े वर्ग का अपमान किया। दुख इस बात का है कि इसके बावजूद राहुल गांधी ने माफी मांगने की बजाय दबाव बनाने का काम किया। जब तीन वर्ष थे, तब तो इनके साथ कोई नहीं गया। पूर्व में नरसिम्हा राव जी, पी चिदम्बरम, डीके शिवकुमार जी जेल गए, लेकिन तब तो उनके साथ कोई नहीं दिखा। क्या एक परिवार संविधान, संसद और देश से बड़ा हो गया?'

तेलंगाना : पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के बाद तेलंगाना कांग्रेस ने बड़े पैमाने पर इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है। तेलंगाना कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की सभी शाखाएं एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एसटी मोर्चा, एससी मोर्चा और अन्य संगठन इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। यह विरोध प्रदर्शन मोदी सरकार के खिलाफ किया जाएगा।

रेड्डी ने बताया कि आठ अप्रैल को मानचेरियल में सत्याग्रह का आयोजन किया जाएगा, जिसका नेतृत्व बत्ती विक्रमार्का करेंगे। इसके बाद 10 से 25 अप्रैल तक हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा प्रदेश भर में निकाली जाएगी। जिसमें राहुल गांधी को संसद सदस्यता से अयोग्य ठहराने को मुद्दा बनाया जाएगा।

Rahul Gandhi:  लीडरों की फौज, कार्यकर्ताओं की भीड़... क्या 'दबाव' से राहुल होंगे दोषमुक्त?
Rahul Gandhi: राहुल पर 'मोदी राहु' की महादशा; पटना कोर्ट से समन, ललित मोदी भी करेंगे केस

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com