राम भक्ति पर हिंसा: वडोदरा में शोभायात्रा पर पथराव, 10 लोग हुए घायल पुलिस बल तैनात

Ram Mandir: गुजरात के वडोदरा में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के बाद शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा यात्रा पर पथराव किया गया।
राम भक्ति पर हिंसा: वडोदरा में शोभायात्रा पर पथराव, 10 लोग हुए घायल पुलिस बल तैनात
राम भक्ति पर हिंसा: वडोदरा में शोभायात्रा पर पथराव, 10 लोग हुए घायल पुलिस बल तैनात

Ram Mandir: अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश में चारों ओर उत्साह देखा गया। जगह-जगह शोभायात्रा निकाली जा रही थी सभी राममय हो गए।

इसी बीच वडोदरा जिले के भोग गांव में भी शोभायात्रा निकाली जा गई। लेकिन उस दौरान कुछ लोगों ने अचानक शोभायात्रा पर पथराव कर दिया, जिसके चलते 10 महिलाएं घायल हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पथराव करने वालों को पकड़ने के लिए इलाके में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर किया गया।

भोज गांव पहुंची थी यात्रा

यह शोभायात्रा हिंदू एकता संगठन द्वारा निकाली जा रही थी। यात्रा कई गांवों से होते हुए भोज गांव पहुंची थी। यहां यात्रा में शामिल लोगों पर पथराव हो गया।

पादरा के पीआई तड़वी ने बताया कि गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। कुछ महिलाओं को चोटें आईं हैं, लेकिन अब गांव में शांति है। यह हरकत किसने की इसका पता लगाने की कोशिश जारी है।

मेहसाणा जिले के खेरालु में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से एक दिन पहले रविवार को भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। जब ये जुलूस मस्जिद के पास से गुजर रहा था तब कुछ लोगों ने वहां से पथराव कर दिया।

शोभायात्रा के दौरान हुए पथराव में पांच लोगों को चोटें आई। उन्हें वडनगर सिविल हॉस्पिटल में रेफर किया गया।

भगदड़ मचने के बाद हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को 10 राउंड आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पुलिस ने 15 से ज्यादा उपद्रवियों को हिरासत में लिया है।

श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम निर्विघ्न पूरा हुआ

अयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सोमवार को पूरा हो गया। मोदी बतौर मुख्य यजमान हल्के पीले रंग की धोती और कुर्ता पहनकर 12 बजे मंदिर परिसर में पहुंचे। उनके हाथ में एक थाल थी, जिसमें श्रीरामलला का चांदी का छत्र था। संकल्प के साथ प्राण प्रतिष्ठा की विधि 12 बजकर 5 मिनट पर शुरू हुई, जो 1 घंटे से ज्यादा समय तक चली।

राम भक्ति पर हिंसा: वडोदरा में शोभायात्रा पर पथराव, 10 लोग हुए घायल पुलिस बल तैनात
Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के दौरान राम मंदिर पर की गई पुष्प वर्षा, देखें फोटो
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com