यशवंत सिन्हा के समर्थन में आम आदमी पार्टी, जानिए बड़ी वजह

यशवंत सिन्हा के समर्थन का ऐलान आम आदमी पार्टी ने ऐसे समय में किया है जब झारखंड मुक्ति मोर्चा और बीजू जनता दल जैसी पार्टियों ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है
यशवंत सिन्हा और अरविंद केजरीवाल
यशवंत सिन्हा और अरविंद केजरीवाल

देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग होनी है। मतदान से पहले राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के साथ-साथ सत्तारूढ़ और विपक्षी खेमे भी सक्रिय हैं। उनके पक्ष में और अधिक समर्थन जुटाने के लिए दोनों पक्षों की ओर से प्रयास जारी हैं। लगातार बिगड़ते समीकरणों के बीच विपक्षी खेमे के लिए खुशखबरी आई है।

यशवंत सिन्हा को समर्थन
विपक्षी दलों को आम आदमी पार्टी का समर्थन मिला है, जो केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और पंजाब में सत्ता में है। आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का ऐलान किया।

अरविंद केजरीवाल और पीएसी का फैसला

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में शनिवार को आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक हुई। इस बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी को किस उम्मीदवार का समर्थन करना चाहिए। बैठक में सभी नेताओं ने एक स्वर में विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करने की बात कही। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा के समर्थन की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी के सभी सांसद और विधायक यशवंत सिन्हा को वोट देंगे। उन्होंने कहा कि यह फैसला अरविंद केजरीवाल और पीएसी ने लिया है।

विपक्षी खेमे की कई पार्टियां का द्रौपदी मुर्मू को समर्थन
यशवंत सिन्हा के समर्थन का ऐलान आम आदमी पार्टी ने ऐसे समय में किया है जब झारखंड मुक्ति मोर्चा और बीजू जनता दल जैसी पार्टियों ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है। बता दें कि एनडीए में शामिल पार्टियों के अलावा विपक्षी खेमे की कई पार्टियां पहले ही द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान कर चुकी हैं।

इन पार्टीयों का समर्थन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, वाईएसआर कांग्रेस, टीडीपी, जनता दल (एस), शिरोमणि अकाली दल, यूडीपी, ये पहले ही एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपने समर्थन की घोषणा कर दी थी।

यशवंत सिन्हा और अरविंद केजरीवाल
ISI एजेंट को भारत बुलाया, अंसारी के ऑफिस से गया फोन, बीजेपी का दावा
यशवंत सिन्हा और अरविंद केजरीवाल
MP में निकाय चुनावः 7 सीट जीतकर भाजपा में खुशी, कांग्रेस ने भी किया 3 सीट से कमबैक

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com