शौर्य चक्र विजेता विकास जाखड़ के साथ पुलिस की ये कैसी बर्बरता...

हाल ही में विकास जाखड़ ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा भेजा था। जिसमें राजस्थान सरकार को भर्ती में भ्रष्टाचार को रोकने में विफल बताया था और पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह पर धांधली का आरोप भी लगाया गया था। यहीं कारण था कि आज विकास ने शहीद स्मारक पर पहुंच कर जन आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया।
शौर्य चक्र विजेता विकास जाखड़ के साथ पुलिस की ये कैसी बर्बरता...
dell

डेस्क न्यूज. जयपुर के शहीद स्मारक पर पंहुचे शौर्य चक्र विजेता विकास जाखड़ के साथ पुलिस वालों की ये कैसी बर्बरता। कॉलर पकड़ कर डाला पुलिस की गाड़ी में, राजस्थान में भर्ती परीक्षा में हुई कथित धांधली और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए शौर्य चक्र विजेता सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट विकास जाखड़ को पुलिस ने आज हिरासत में ले लिया है। हाल ही में विकास जाखड़ ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा भेजा था। जिसमें राजस्थान सरकार को भर्ती में भ्रष्टाचार को रोकने में विफल बताया था और पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह पर धांधली का आरोप भी लगाया गया था। यहीं कारण था कि आज विकास ने शहीद स्मारक पर पहुंच कर जन आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया।

2016 में शौर्य चक्र मिला था विकास जाखड़ को

23 नवंबर 2016 को झारखंड के लातेहर के जंगलों में एक खूंखार ऑपरेशन को अंजाम देने में सहायक कमांडेंट विकास जाखड़ का अहम योगदान था। लातेहर के जंगलों में रहने वाले नक्सली देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती है। नक्सलियों के इस इलाके में कई जवानों ने अपनी जान गंवाई हैं। जवानों ने नक्सलियों तक पहुंचने के लिए रात में 23 किलोमीटर का सफर पैदल तय कर नक्सलियों से लौहा लिया गया था। उस समय इस ऑपरेशन का नेतृत्व विकास जाखड़ ने किया था।

किन मांगो को लेकर विकास कर रहे आंदोलन

  • रीट परीक्षा में हुई धांधली के कारण परीक्षा को निरस्त कर के वापस से रीट परीक्षा कराई जाए।

  • परीक्षा में हुई धांधलियों की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की जाए।

  • माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक डीपी जरोली को पद से तत्काल हटाएं।

  • समय से परीक्षाएं करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जजों की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया जाए।

  • नकल करने वाले गिरोह के लिए कड़े कानून लाए जाएं।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com