4 राज्यों में जीत के बाद BJP का 'मिशन राजस्थान' क्या प्रदेश इकाई का अंदरूनी कलह दिला पाएगा जीतॽ

राजस्थान मिशन 2023 को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया कई दिनों से लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे है। प्रदेश के दौरे की इस कड़ी में वे मंगलवार को जालोर पहुंचे। वहीं सूबे की पूर्व CM वसुंधरा राजे का भी दिल्ली में बीजेपी हाईकमान के साथ बैठकों का दौर जारी है।
4 राज्यों में जीत के बाद BJP का 'मिशन राजस्थान' क्या प्रदेश इकाई का अंदरूनी कलह दिला पाएगा जीतॽ

जालोर से सुरेश धवल की रिपोर्ट. 4 राज्यों में मिली जीत के बाद BJP अब राजस्थान के आगामी चुनावों में जीत को सुनिश्चित करने की तैयारियों में जुटी हुई है। ऐसे में राजस्थान मिशन 2023 को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष शक्‍ति प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश में भाजपा से सीएम दावेदारी को लेकर भी अंदरूनी कलह भी जगजाहिर है। यही कारण है कि सूबे की पूर्व सीएम वासुंधरा राजे का भी दिल्ली में आलाकमान से बैठकों का दौर जारी है। बहरहाल प्रदेश के दौरे की इस कड़ी में प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया मंगलवार को जालौर पहुंचे। यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ उनका स्वागत किया।

जालोर में किया शक्ति प्रदर्शन

प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया मंगलावार को जालोर दौरे पर रहे। इस दौरान वह यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मिले। उन्होंने इनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष जालौर शहर स्थित जालंधर नाथ अखाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने श्री गंगानाथ जी महाराज से आशीर्वाद लेकर रोड शो की शुरुआत करते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान यहां जालौर सिरोही सांसद देवजी पटेल, जालौर विधायक जोगेश्वर गर्ग, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष रविंदरसिंह बलावत समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

रोड शो के दौरान भाजपा अध्यक्ष सतीश पुनिया
रोड शो के दौरान भाजपा अध्यक्ष सतीश पुनिया

चार राज्यों में जीत के बाद अब BJP का ‘मिशन राजस्थान’

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने रोड़ शो के दौरान लोगों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि राजस्थान में भाजपा की जीत के लिए वे अभी से तैयारियों में जुट गए है। देश में चार राज्यों में जीत के बाद राजस्थान भाजपा की जीत का अब अगला मिशन है। साथ ही गुजरात के आगामी चुनावों में भी भाजपा की जीत के लिए वे हर संभव प्रयास और मदद करने के लिए तैयार है।

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सतीश पूनिया
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सतीश पूनिया

भाजपा में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कलह बढ़ी

जालोर दौरे के दौरान भाजपा ने राजस्थान मिशन 2023 का आगाज कर दिया। इसी बीच प्रदेश में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार को लेकर अंदुरुनी कलह बढ़ती जा रहा है। बता दें कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री का चेहरा बनने के लिए प्रधानमंत्री से लेकर कई बड़े केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रही हैं। वसुंधरा राजे प्रदेश में वापस आने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। वहीं दूसरी और सतीश पूनिया को उनके प्रतिद्वंदी के रुप में देखा जा रहा है।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया
4 राज्यों में जीत के बाद BJP का 'मिशन राजस्थान' क्या प्रदेश इकाई का अंदरूनी कलह दिला पाएगा जीतॽ
एक बार फिर विवाह के बंधन में बंधेंगी जयपुर की IAS Tina Dabi, जानिए कौन है उनके मंगेतर

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com