भजनलाल शर्मा बने राजस्थान के CM, जानें उनकी बायोग्राफी

राजस्थान को अपना नया मुखिया मिल चुका है। भजनलाल शर्मा को राजस्थान का नया सीएम बनाया गया है। इसी के साथ ही दीया कुमारी और प्रेम चंद्र बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। अगर बात कि जाए भजनलाल शर्मा की तो वो मूल रुप से भरतपुर के रहने वाले हैं।
भजनलाल शर्मा बने राजस्थान के CM, जानें उनकी बायोग्राफी
भजनलाल शर्मा बने राजस्थान के CM, जानें उनकी बायोग्राफी

राजस्थान को अपना नया मुखिया मिल चुका है। भजनलाल शर्मा को राजस्थान का नया सीएम बनाया गया है। इसी के साथ ही दीया कुमारी और प्रेम चंद्र बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। अगर बात कि जाए भजनलाल शर्मा की तो वो मूल रुप से भरतपुर के रहने वाले हैं। बीजेपी के साथ लंबे समय से जुड़े हुए है। भजनलाल प्रदेश महामंत्री के तौर पर काम करते रहे हैं, तो चलिए बताते है भजनलाल शर्मा कितने पढ़े-लिखे हैं और कहां से शिक्षा दीक्षा हासिल की है।

भरतपुर के रहने वाले है सीएम

बता दें कि भजनलाल शर्मा के हाथों में अब राज्य की सत्ता की कमान होगी। सीएम शर्मा चार बार भारतीय जनता पार्टी के राज्य महासचिव के तौर पर भी काम किया है।

2023 के विधानसभा चुनाव में सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रुप में चुनाव लड़ा है और उन्होंने यहां से कांग्रेस के पुष्पेंद्र सिंह को भारी मतों से हराया है। भजनलाल शर्मा पहली बार विधायक बने हैं।

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने एमए पॉलिटिक्स से पढ़ाई की है। भजनलाल शर्मा ने राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर से अपनी मास्टर की डिग्री हासिल की है।

पहली बार विधायक बनने के साथ बने सीएम

भजनलाल शर्मा के पिता का नाम किसान स्वरूप शर्मा है। उनका एक लंबा और प्रतिष्ठित राजनीतिक करियर है, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रति उनके समर्पण को दिखाता है।

सीएम की भूमिका संभालने से पहले, उन्होंने पार्टी के भीतर अपने संगठनात्मक स्किल और लीडरशिप स्किल का बखूबी प्रदर्शन किया है।

2023 के राजस्थान विधान सभा चुनाव में शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 वोट से हराया था। इसके साथ ही उन्होंने शानदार जीत हासिल की थी।

इस जीत के साथ उन्हें राज्य का पहला मुख्यमंत्री बना दिया गया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि राजस्थान बीजेपी विधायक दल की बैठक में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के द्वारा भजनलाल शर्मा का नाम प्रस्तावित किया गया। जिसपर सभी विधायकों ने सर्वसम्मति दी।

भजनलाल शर्मा बने राजस्थान के CM, जानें उनकी बायोग्राफी
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 : क्या बीजेपी पार्टी का मुख़्यमंत्री चेहरा है वसुंधरा राजे ?
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com