
Rajasthan: राजस्थान के भरतपुर में BJP नेता कृपाल जघीना हत्याकांड के आरोपी की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई है। घटना दोपहर करीब 12 बजे अमोली टोल प्लाजा के पास की बतायी जा रही है।
आरोपी कुलदीप जघीना और उसके साथी विजयपाल पेशी के लिए बस में भरतपुर कोर्ट जा रहे थे। जब बस अमोली टोल प्लाजा पर रुकी तो पहले से वहां मौजूद दो बदमाश बस में चढ़े।
आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च डाल दी। जिसके बाद करीब 15 राउंड फायर करके कुलदीप की हत्या कर दी गयी। और विजयपाल अभी घायल बताया जा रहा है।
इस घटना में दो पैसेंजर को भी गोली लगने की बात सामने आयी है। टोल के फुटेज की मदद से पुलिस ने बदमाशों की गाड़ी बरामद कर ली है। विजयपाल की हालत अभी खराब बतायी जा रही है।
कृपाल जघीना और कुलदीप जघीना के बीच जमीन को लेकर विवाद था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे।
10 महीने पहले 4 सितंबर 2022 को BJP नेता कृपाल जघीना की भरतपुर में हत्या की गई थी। कृपाल जघीना केस में कुलदीप जघीना और उसके साथी विजयपाल को आरोपी बताया गया था।
48 साल के कृपाल जघीना जमीन के कारोबारी थे। कृपाल जघीना के खिलाफ 15 मामले दर्ज थे। कृपाल जघीना रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य भी थे। कृपाल जघीना का हिंदूवादी संगठनों से जुड़ाव था। कृपाल जघीना की बेटी ABVP से कॉलेज की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
इस घटना में कुलदीप के दूसरे साथी विजयपाल को हाथ में गोली लगने की बात कही जा रही है।
सितंबर 2022: नागौर में हिस्ट्रीशीटर संदीप शेट्टी की हत्या कर दी गई थी।
दिसंबर 2022: गैंगस्टर राजू ठेहट की उसके ही घर के बाहर गोलियां से भून कर हत्या कर दी गई थी।
फरवरी 2023: जोधपुर में हिस्ट्रीशीटर राकेश मांजू पर उसके फ्लैट के बाहर गोलियां चला दीं गयी।