गहलोत के खास मंत्री महेश जोशी के बेटे पर दुष्कर्म का केस, गर्भपात भी करवाया, भंवरी देवी कांड जैसे करने की धमकी

दोनों में जमकर मारपीट हुई। 12 अगस्त को रोहित ने पीड़िता को दोस्त अजय यादव के ऑफिस बुलाया। इसके बाद पीड़िता के साथ मारपीट की। आरोपी ने लड़की का गर्भपात करा दिया। इसके बाद 3-4 सितंबर को रोहित ने दिल्ली के होटल सम्राट में उसके साथ रेप भी किया।
जल मंत्री डॉ. महेश जोशी और उनका बेटा रोहित जोशी
जल मंत्री डॉ. महेश जोशी और उनका बेटा रोहित जोशी

राजस्थान सरकार में जल मंत्री डॉ. महेश जोशी के बेटे रोहित के खिलाफ जयपुर की 23 साल की एक लड़की ने दिल्ली में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप- रोहित जोशी ने उसे नशीला पदार्थ देकर कई बार दुष्कर्म किया। फिर मांग में सिंदूर भरकर शादी का वादा किया। कहा- वह उसकी पत्नी बन गई है। जल्द करेंगे शादी उसके बाद दोनों हनीमून पर चले गए। जब पीड़िता गर्भवती हुई तो गर्भपात कराया गया। आखिरकार पीड़िता ने परेशान होकर उत्तरी दिल्ली के सदर थाने में मामला दर्ज कराया। उत्तरी दिल्ली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर सवाई माधोपुर एसपी को भेज दिया है।

फेसबुक पर हुई दोस्ती
शिकायत में पीड़िता ने बताया कि फेसबुक पर उसकी रोहित जोशी से दोस्ती थी। दोनों बातें करने लगे। मिलने लगे। इसके बाद 8 जनवरी 2021 को रोहित उसे अपने दोस्त के घर सवाई माधोपुर ले गया। जहां रोहित ने उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। जब पीड़िता बेहोश हो गई तो रोहित ने उसका न्यूड वीडियो बनाकर तस्वीरें खींच लीं।

मांग में सिंदूर भर कहा अब पत्नी बन गई हो

आरोपी पीड़िता को 20 अप्रैल 2021 को अपने एक दोस्त के फार्म हाउस ले गया। जहां उसकी मांग में सिंदूर भर कहा- वह उसकी पत्नी बन गई है। मैं जल्द ही एक शादी का रिसेप्शन रखने जा रहा हूं। 26 जून 2021 को आरोपी पीड़िता को मनाली ले गया। कहा- यह हमारा सुहागरात है। 11 अगस्त 2021 को पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई। जब उसने इस बात की जानकारी रोहित को दी तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई जिसके बाद दोनों हुआ झगड़ा
दोनों में जमकर मारपीट हुई। 12 अगस्त को रोहित ने पीड़िता को दोस्त अजय यादव के ऑफिस बुलाया। इसके बाद पीड़िता के साथ मारपीट की। आरोपी ने लड़की का गर्भपात करा दिया। इसके बाद 3-4 सितंबर को रोहित ने दिल्ली के होटल सम्राट में उसके साथ रेप भी किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने 17 अप्रैल 2022 को उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया।
रोहित जोशी अपने पिता का मंत्री बनने की धमकी देता था। बताता है कि उसके संबंध बदमाशों और माफिया से हैं। वह पुलिस से नहीं डरते। वह उसके साथ भंवरी देवी कांड जैसा कर सकता है।
रेप पीड़िता

पिड़िता ने बताया जान का खतरा

पीड़िता ने बताया कि उसकी जान को खतरा है। इसलिए उसने उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार थाने में मामला दर्ज कराया है। राजस्थान में ये लोग उसकी शिकायत तक दर्ज नहीं होने देते। उत्तरी दिल्ली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर सवाई माधोपुर एसपी को भेज दिया है। क्योंकि पहले 8 जनवरी 2021 को सवाई माधोपुर में ही पिड़िता के साथ दुष्कर्म हुआ था। रोहित यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रह चुका हैं। वर्तमान में पीसीसी का सदस्य हैं। अब विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहा हैं।

जल मंत्री डॉ. महेश जोशी और उनका बेटा रोहित जोशी
जयपुर में ठग ने फर्जी जॉइनिंग लेटर थमाकर,1 करोड़ रूपए ठगे,मामला दर्ज

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com