Jaipur Today - 25 जनवरी, हर जानकारी आपके काम की: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों व PM मोदी जयपुर में, शहर के कई रास्तों पर रहेगा Traffic Divert

News: Report Jaipur में हम आपको बता रहे हैं कि शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। इसमें हर वह जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी।
Jaipur Today - 25 जनवरी, हर जानकारी आपके काम की: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों व PM मोदी जयपुर में, शहर के कई रास्तों पर रहेगा Traffic Divert
Jaipur Today - 25 जनवरी, हर जानकारी आपके काम की: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों व PM मोदी जयपुर में, शहर के कई रास्तों पर रहेगा Traffic Divert

Report Jaipur में हम आपको बता रहे हैं कि शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। इसमें हर वह जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी।

संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट आपको मिलेगा।

ट्रैफिक डायवर्ट

  •     फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विजिट के चलते आज आधे से ज्यादा शहर का यातायात प्रभावित होगा।

  •       आगरा रोड से आने वाले वाहनों को आवश्यकतानुसार रोटरी सर्किल से डायवर्ट कर जवाहर नगर बाइपास पर संचालित किए जाएंगे।

  •       जेएलएन मार्ग से रामनिवास बाग के अन्दर आने वाले वाहनों को आरोग्य पथ से डायवर्ट किए जाएंगे।

  •   दबाव बढ़ने पर त्रिमूर्ति सर्किल से गोविंद मार्ग, नारायण सिंह तिराहे की तरफ भेजे जा सकते हैं।

  •   म्यूजियम रोड से रामनिवास बाग में प्रवेश बंद रहेगा। आरोग्य पथ, एमडी रोड को आवश्यकतानुसार वन-वे किया जाएगा।

  • अजमेरी गेट अन्दर से नेहरू बाजार के अन्दर जाने वाले यातायात को अजमेरी गेट अन्दर से किशनपोल बाजार में डायवर्ट किया जाएगा।

जेकेके में देशभक्ति राग

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जवाहर कला केन्द्र में कला संसार मधुरम के तहत 'देशभक्ति राग' कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया जाएगा। कृष्णायन में शाम 6:30 बजे होने वाली संगीत संध्या में श्याम प्रसाद चौधरी और समूह के कलाकार प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नगमे सुनने को मिलेंगे।

शिल्पग्राम, जवाहर कला केन्द्र

  •  जयपुर कला महोत्सव’ का पांच दिवसीय सातवां एडिशन बुधवार से (24 से 28 जनवरी) जवाहर कला केन्द्र के शिल्पग्राम में आयोजित किया जा रहा है।

  •   मेले में इस बार भी देश के कई नामी चित्रकार,मूर्तिकार और इंस्टालेशन कलाकार पांच दिन तक अपने हुनर का जीवंत प्रदर्शन कर रहे है।

  • इस बार का मेला देश की महिला शक्ति को समर्पित है। यहां प्रदर्शित होने वाली कलाकृतियों में 80 प्रतिशत कलाकृतियां महिला कलाकारोें की है।

  • मेला राजस्थान यूनिवर्सिटी फाइन आर्ट डिपार्टमेंट एवं प्रतिभा एज्यूकेशनल डेवलपमेंट रिसर्च सोसाईटी के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

पेंटिंग एग्जीबिशन

  • अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की खुशी को प्रकट करते हुए शुभ विचार संस्था व राजस्थान ललित कला अकादमी की ओर से श्रीराम के जीवन चरित्र पर बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है।

  • ललित कला अकादमी में चल ही प्रदर्शनी में 30 से ज्यादा सीनियर और युवा चित्रकारों ने राम के विभिन्न रूप, जीवन यात्रा और भाव को प्रदर्शित किया है।

  •   चित्रों में राम के करुणा भाव को गिलहरी के साथ दिखाया गया। अयोध्या में राजतिलक दृश्य, उनका वनवास, अयोध्या में टेंट त्रिपाल में विराजे रामलला और राममंदिर में राम का अभिनंदन करते प्रधानमंत्री जैसे चित्र उकेरे गए।

  • एग्जीबिशन 28 जनवरी तक चलेगी। समय सुबह 11 से शाम 5 बजे तक रहेगा।

डिजनीलैंड शॉपिंग कार्निवल

  विद्याधर नगर स्टेडियम में डिजनीलैंड शॉपिंग कॉर्निवल की शुरुआत हो चुकी है। यह शॉपिंग मेला 1 महीने तक चलेगा।

JKK में सिल्क और वूलन एक्सपो

जेएलएन मार्ग स्थित जवाहर कला केंद्र प्रांगण में हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी चल रही है। इस ऐग्जीबिशन में विंटर और वेडिंग कलेक्शन को शामिल किया गया है।

गोविंददेवजी मंदिर में बदला दर्शन का समय

  •  जयपुर के आराध्य देव गोविंद देव जी मंदिर में नए साल में 2 जनवरी से लेकर 4 मार्च तक आरती और दर्शन के समय में बदलाव किया गया है।

  • मंगला आरती सुबह 5 से 5:15 तक होगी। वही धूप आरती सुबह पौने आठ से 9 बजे तक श्रृंगार आरती सुबह 9:30 बजे से 10:15 बजे तक, राजभोग आरती सुबह 10:45 से 11:15 बजे तक नियमित होगी।

  • वहीं, संध्याकालीन आरती में ग्वाल आरती शाम 5 बजे से 5:15 बजे तक, संध्या आरती शाम 5:45 बजे से 6:45 बजे तक और शयन आरती रात 8 बजे से 8:15 तक नियमित होगी ।

logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com