BJP के 58 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट में 7 महिलाओं के भी नाम शामिल, एक दिन पहले भाजपा जॉइन करने वाले 3 नेताओं को टिकट

Rajasthan Elections 2023: विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने गुरुवार को 58 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 7 महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। एक दिन पहले ही बीजेपी जॉइन करने वाले दर्शन सिंह, सुभाष मील और उदयलाल डांगी को भी टिकट मिला है।
BJP के 58 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट में 7 महिलाओं के भी नाम शामिल, एक दिन पहले भाजपा जॉइन करने वाले 3 नेताओं को टिकट
BJP के 58 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट में 7 महिलाओं के भी नाम शामिल, एक दिन पहले भाजपा जॉइन करने वाले 3 नेताओं को टिकट

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने गुरुवार को तीसरी सूची जारी कर दी हैं। इस सूची में 58 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।

बीजेपी ने तीन सूची जारी कर अब तक 182 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है।

सरदारपुरा से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने भाजपा ने महेंद्र सिंह राठौड़ को चुनाव मैदान में उतारा है।

इस तरह पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के सामने भाजपा ने अजीत सिंह मेहता को प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा 18, कांग्रेस की 44 सीटों की लिस्ट बाकी

आपको बता दें कि पार्टी इससे पहले दो सूचियों को जारी करते हुए 124 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था।

पार्टी की तीसरी सूची के बाद अब तक 182 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। वहीं, 18 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होनी बाकी है।

वहीं, कांग्रेस ने अब तक प्रत्याशियों की 5 सूची जारी कर 156 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। वहीं, कांग्रेस की ओर से 44 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है।

BJP के 58 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट में 7 महिलाओं के भी नाम शामिल, एक दिन पहले भाजपा जॉइन करने वाले 3 नेताओं को टिकट
कांग्रेस बढ़ा रही सनातनी कुनबा, साध्वी अनादि सरस्वती ने अजमेर (North) सीट के लिए पकड़ा हाथ
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com