कांग्रेस की इंटरनल पॉलिटिक्स पंजाब में हार का कारण बनी, UP में मायावती ने बसपा को ही धोखा दिया:CM गहलोत

बीजेपी ने धर्म के नाम पर चुनाव जीता हैं। इसके साथ ही बीजेपी ने सोशल मीडिया पर हमारी छवि मुस्लिम पार्टी के रूप में बना दी। मैं मानता हूँ कुछ गलतियां हमसे भी हुई हैं। कांग्रेस पार्टी के अंदर ही जो आरोप- प्रत्यारोप चल रहे थे उसे जनता ने स्वीकार नहीं किया। पंजाब में चल रहे आंतरिक संघर्ष के कारण हमारी पार्टी इस चुनाव में पिछड़ गई।
कांग्रेस की इंटरनल पॉलिटिक्स पंजाब में हार का कारण बनी, UP में मायावती ने बसपा को ही धोखा दिया:CM गहलोत

ASHOK GEHLOT | FILE PHOTO

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का पंजाब में कांग्रेस की हार पर बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने धर्म के नाम पर चुनाव जीता। मायावती ने खुद की पार्टी को ही धोखा दिया। कांग्रेस फिर मैदान में आएगी, हम हार से घबराते नहीं हैं।

कांग्रेस से गलतियां हुई हैं : गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा की इस बार कांग्रेस से गलतियां हुई हैं जिसकी वजह से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी ने धर्म के नाम पर चुनाव जीता हैं। इसके साथ ही बीजेपी ने सोशल मीडिया पर हमारी छवि मुस्लिम पार्टी के रूप में बना दी। मैं मानता हूँ कुछ गलतियां हमसे भी हुई हैं। कांग्रेस पार्टी के अंदर ही जो आरोप- प्रत्यारोप चल रहे थे उसे जनता ने स्वीकार नहीं किया। पंजाब में चल रहे आंतरिक संघर्ष के कारण हमारी पार्टी इस चुनाव में पिछड़ गई। पंजाब में हमारी पार्टी की स्थिति शुरू में सही थी, चीफ मिनिस्टर चन्नी ने अच्छे मैसेज दिए थे पर स्थिति कुछ ऐसी बन गई जिससे बीजेपी पार्टी चुनाव में आगे निकल गई।

ASHOK GEHLOT | FILE PHOTO

मायावती ने बीजेपी को सपोर्ट किया

सीएम ने कहा - इस बार मायावती ने ऐसा खेल खेला जो जनता की उम्मीद से बाहर था। मायावती ने बीजेपी को सपोर्ट किया और अपनी ही पार्टी को बर्बाद कर दिया, लेकिन नाम सपा का लगा रही हैं। उन्होंने और सतीश मिश्रा ने सपा के कार्यकर्ताओ को धोखा दिया हैं। आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया ? इस सवाल का जवाब तो वह ही दे सकती है।

कांग्रेस से 30 साल पहले हुई थी भूल
गहलोत ने कहा - कांग्रेस से 30 साल पहले हुई थी भूल गहलोत ने कहा - हमसे सबसे बड़ी भूल 30 साल पहले हुए थी जब यूपी में कांग्रेस ने 91-92-93 के अंदर हुए चुनावों में बसपा के साथ गठबंधन किया था। कांग्रेस ने बसपा को दो तिहाई सीट दी थी और एक तिहाई कांग्रेस ने रखी थी। दो तिहाई सीटों पर कांग्रेस साफ़ हो गई , और 30 सालों से खड़ी नहीं हो पा रही। यूपी और उत्तराखंड में कांग्रेस की हार से मैं बहुत निराश हूँ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने हार के इतने बुरे दिन नहीं देखे थे। कांग्रेस को उत्तराखंड से बहुत आशा थी।

हम हार से घबराते नहीं...

हमारी पार्टी हार से घबराती नहीं हैं। बीजेपी ने धर्म को मुद्दा बनाकर चुनाव जीता हैं पर महंगाई, बेरोजगारी जैसे असली मुद्दों पर कभी ध्यान नहीं दिया। बीजेपी हमेशा असली विषयो पर बात न करके इमोशनल मुद्दों पर बात करके जनता को धोखा देती हैं। जिसमें देश का मीडिया भी उनका साथ देता है और जनता को इमोशनल करता हैं। हमने वो दिन भी देखे है जब इसी बीजेपी पार्टी को संसद में 542 में से 2 सीट मिली थी। इसमें घबराना नहीं हैं। जीत सत्य की होती हैं और हमारी पार्टी सत्य के साथ हैं।

EVM मशीन में हो सकती हैं गड़बड़
गहलोत ने EVM मशीन के विषय पर बात करते हुए कहा की पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने बीजेपी की जीत का कारण EVM मशीन की गड़बड़ी को बताया है। अगर उन्होंने यह कहा हैं तो कुछ सोच कर के ही कहा होगा। चुनाव आयोग को इस विषय पर जांच करनी चाहिए।
कांग्रेस की इंटरनल पॉलिटिक्स पंजाब में हार का कारण बनी, UP में मायावती ने बसपा को ही धोखा दिया:CM गहलोत
Russia-US Space Conflict: प्रतिबंधों के बाद रूस की धमकी: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन हो सकता है क्रैश

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com