Rajasthan: महिला को छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, निर्वस्त्र किया, आंखों में डाली फेविक्विक

भरतपुर के बयाना (Crime In Bharatpur) में घर में घुसकर युवक ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी आंखों और होठों पर फेविक्विक डाल दिया और उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला के शोर मचाने पर आरोपी घर से भाग गया।
Rajasthan: महिला को छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, निर्वस्त्र किया, आंखों में डाली फेविक्विक

भरतपुर के बयाना (Crime In Bharatpur) में घर में घुसकर युवक ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया. जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी आंखों और होठों पर फेविक्विक डाल दिया और उसके साथ दुव्यवहार करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी घर से भाग गया।

मामला भरतपुर जिले के बयाना

मामला भरतपुर जिले के बयाना का है। आरोपी दूर के रिश्ते का भतीजा है। पीड़िता ने शनिवार शाम आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति बेंगलुरु में रहकर मजदूरी करता है।

17 नवंबर की गुरुवार की रात वह घर में चारपाई पर बच्चों के साथ सो रही थी। इस दौरान गांव में रहने वाला आरोपी घर में घुस गया। उसने महिला के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत करने की कोशिश की। महिला ने उसे धक्का दे दिया। जिसके बाद आरोपियों ने आंखों और होठों पर फेवीक्विक डाल दी।

आरोपी मौके से फरार

महिला के होंठ और आंखें चिपक गए। इसके बाद आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला के चिल्लाने पर आरोपी भाग गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी का एक साथी घर के बाहर बाइक पर सवार था। दोनों बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

रिश्ते में महिला का भांजा लगता है आरोपी

जानकारी के अनुसार आरोपी युवक महिला के गांव का रहने वाला है। वह रिश्ते में महिला का भांजा लगता है। परिजन महिला को अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे भरतपुर रैफर कर दिया।

Rajasthan: महिला को छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, निर्वस्त्र किया, आंखों में डाली फेविक्विक
Rajasthan: जयपुर में पेट्रोल पंप कर्मचारी की निर्मम हत्या, शव के पास पड़ा मिला ब्लेड-चाकू

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com