Rajasthan: विवाहिता ने छेड़छाड़ की दर्ज कराई FIR तो आरोपी ने घर में लगा दी आग

एक विवाहिता को अपने साथ हुई छेड़छाड़ की घटना का पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज करवाना भारी पड़ गया। पीड़िता ने भारत पुत्र रत्ना मीणा पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। लेकिन आरोपियों के हौंसले इतने बुलंद हो गए कि उन्होंने पीड़िता के घर मे आग लगा दी।
Rajasthan: विवाहिता ने छेड़छाड़ की दर्ज कराई FIR तो आरोपी ने घर में लगा दी आग
Rajasthan: विवाहिता ने छेड़छाड़ की दर्ज कराई FIR तो आरोपी ने घर में लगा दी आग

राजस्थान में प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी से एक मामला सामने आया है जिसमें एक विवाहिता को अपने साथ हुई छेड़छाड़ की घटना का पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज करवाना भारी पड़ गया।

पीड़िता ने भारत पुत्र रत्ना मीणा पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। लेकिन आरोपियों के हौंसले इतने बुलंद हो गए कि उन्होंने पीड़िता के घर मे आग लगा दी।

 इससे घर में रखा सारा सामान जल कर खाक हो गया। इधर, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

इस संबंध में सीआई दीपक कुमार बंजारा ने बताया कि सालेड़ा कला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है।

 इसमें बताया कि शुक्रवार सुबह आरोपी भारत ने मेरे मकान पर आकर गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

साथ ही कहा कि तेरी पुत्रवधू ने जो मेरे खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है उसे उठा लेना नहीं तो तुझे वह तेरे परिवार को जान से खत्म कर देंगे। तेरे मकान में भी आग लगा देंगे।

इसके बाद प्रार्थी अपने दूसरे मकान पर गया था। पीछे से आरोपित भारत पुत्र रत्ना मीणा, बेनकी पत्नी भारत मीणा, कालू पिता भंवर लाल मीणा ने प्रार्थी के पुत्र के मकान में प्रवेश कर आग लगा दी।

 इसमें एक बाइक, कूलर, पांच पलंग, बिस्तर कपड़े सहित 20 हजार की नकदी जल कर राख हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

टना में शामिल एक आरोपित कालू को ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan: विवाहिता ने छेड़छाड़ की दर्ज कराई FIR तो आरोपी ने घर में लगा दी आग
CM Gehlot Guarantees: पहले के 'हरे घावों' पर गारंटी का नया दाव; वादे हैं वादों का क्या...?
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com