वसीम अकरम से ललित मोदी तक, सुष्मिता सेन की लव लाइफ है कुछ खास

ललित मोदी ने हाल ही में घोषणा की कि वो बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं। तो चलिए नज़र डालते है मिस सेन की लव लाइफ पर।
वसीम अकरम से ललित मोदी तक, सुष्मिता सेन की लव लाइफ है कुछ खास

मोहित सिंहल -

ललित मोदी ने हाल ही में घोषणा की कि वो बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं। तो चलिए नज़र डालते है मिस सेन की लव लाइफ पर। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अक्सर अपनी अनोखी लव लाइफ और अफेयर्स के कारण सोशल मीडिया पर ट्रेंड में रहती हैं।

हाल ही में, वह एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने नए बॉयफ्रेंड की खबर के कारण चर्चा में है, दरअसल, ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर घोषणा की है कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आईपीएल संस्थापक ने अपने इंस्टा और ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए मिस सेन के लिए अपने प्यार का इजहार किया।

अब तक सुष्मिता के हो चुके हैं 12 अफेयर्स

हालाँकि, मिस यूनिवर्स 1994 के लिए यह पहला मामला नहीं था, उनकी लव लाइफ काफी मजेदार है और उनके अभी तक 12 अफेयर्स हो चुके है। उनका नाम कई सितारों के साथ जोड़ा गया था, पाकिस्तानी महान क्रिकेटर वसीम अकरम से लेकर रोहमन शॉल तक, जो मिस सेन से करीब 15 साल छोटे थे।

आइए एक नजर डालते हैं उनके कई अफेयर्स पर जिन्होंने उन्हें हमेशा पापराज़ी की नज़रों में रखा: -

1: सुष्मिता सेन विक्रम भट्ट के साथ

मिस यूनिवर्स बनने के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सुष्मिता सेन का यह पहला लिंक-अप था। यह सब फिल्म 'दस्तक' के सेट पर शुरू हुआ जो सुष्मिता की पहली फिल्म थी और विक्रम भट्ट द्वारा लिखी गई थी।

लेकिन, विक्रम पहले से ही शादीशुदा थे इसी कारण उनका यह रिश्ता कायम नहीं रहा और विक्रम की पत्नी के तलाक के साथ, वे दोनों भी अलग हो गए।

2: वसीम अकरम के साथ सुष्मिता सेन

हालांकि, भारतीय और पाकिस्तानी सेलेब्स के बीच कई अफेयर्स और शादियां हुई हैं, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व महान क्रिकेटर वसीम अकरम और सेन के बीच यह रिश्ता उस समय जोरों पर था।

वे दोनों एक डांस रियलिटी शो में मिले और उन्हें सेट पर प्यार हो गया। हालाँकि वे दोनों कुछ समय बाद अलग हो गए।

3. सुष्मिता सेन और रणदीप हुड्डा

स्टार अभिनेत्री का नाम 'सरबजीत' फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा के साथ भी जोड़ा गया है और दोनों ने लगभग तीन साल तक एक दूसरे डेट किया। हालांकि, कुछ निजी कारणों से वे अलग हो गए।

ब्रेकअप के बाद एक इंटरव्यू में रणदीप हुड्डा ने कहा, कि सेन के साथ रिलेशनशिप मेरे जीवन का सबसे खराब दौर था।

4: सुष्मिता और इम्तियाज खत्री

मिस यूनिवर्स का नाम बॉलीवुड निर्माता इम्तियाज खत्री के साथ भी जोड़ा गया था और उनके अफेयर की खबरों को मीडिया हाउसों ने खूब उछाला था। हालांकि, मिस सेन ने खत्री के साथ अपने अफेयर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इम्तियाज उनसे 14 साल छोटे थे।

5: बंटी सजदेह के साथ सुष्मिता

उनका नाम बंटी सजदेह के साथ भी जुड़ गया। बंटी कॉर्नर स्टोन कंपनी के सीईओ हैं और वह क्रिकेटर विराट कोहली के अच्छे दोस्त और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह के भाई है।

वह सुष्मिता सेन के मैनेजर भी थे और इसलिए दोनों ने अपने अफेयर की खबरों को अफवाह करार दिया। हालांकि, उन्हें कई बार आउटिंग पर एक-दूसरे का हाथ थामते हुए स्पॉट किया गया है। बंटी सुष्मिता से 2 साल छोटा है।

6: सुष्मिता और ऋतिक भसीन

उन्होंने रेस्टोरेंट के मालिक ऋतिक भसीन को भी डेट किया है। वे दोनों 4 लंबे वर्षों तक एक साथ रहे। हालांकि ये भी शादी तक नहीं पहुंच पाया और दोनों ने एक दूसरे से ब्रेकअप कर लिया। ऋतिक सेन से 2 साल छोटे थे।

7: संजय नारंग और सुष्मिता

फाइव स्टार होटल के मालिक संजय नारंग के साथ उनके अफेयर ने भी फैंस का ध्यान खींचा। सुष्मिता रिश्ते को लेकर बेहद प्रतिबद्ध थीं और वे दोनों शादी के लिए तैयार थे। हालाँकि, वह फिर से विफल हो गया और वे अलग हो गए। संजय, सुष्मिता सेन से 8 वर्ष बड़े थे।

8: सुष्मिता और मुदस्सर अज़ीज़ी

दोनों की मुलाकात फिल्म 'दूल्हा मिल गया' की शूटिंग के दौरान हुई थी। बतौर निर्देशक अजीज की यह पहली फिल्म थी और उन्हें शूट पर ही सेन से प्यार हो गया। लेकिन, इसका भी कोई नतीजा नहीं निकला और दोनों को बाहर होना पड़ा। वह सुष्मिता से 7 साल छोटे थे।

9: सुष्मिता सेन और रोहमन शॉली

यह 'मैं हूं ना' एक्ट्रेस का लेटेस्ट अफेयर था। शॉली 15 साल छोटे थे और दोनों काफी सीरियस रिलेशनशिप में थे। वे लिव इन में रह रहे थे और शादी करने वाले थे। हालांकि यह भी विफल रहा और दिसंबर 2021 में उनका रिश्ता टूट गए।

तो यह थी सुष्मिता सेन की अद्भुत प्रेम कहानी। उन्होंने सिंगल मदर होने के बावजूद दो बच्चों को गोद लेने के लिए खूब प्रशंसा हासिल की, लेकिन अपने प्रेम जीवन के लिए उन्हें आलोचना का भी सामना करना पड़ा।

लेकिन सेन के विपरीत, ललित मोदी के अपने लंबे करियर में इतने अफेयर नहीं थे। उन्होंने 1991 में मीनल मोदी से शादी की थी। और उनके दो बच्चे हैं, आलिया मोदी और रुचिर मोदी। हालांकि, उनकी प्रेम कहानी का दुखद अंत हुआ क्योंकि उनकी पत्नी 2018 में कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद खत्म हो गयी।

वसीम अकरम से ललित मोदी तक, सुष्मिता सेन की लव लाइफ है कुछ खास
देश में सक्रिय 2500 लोगों का आतंकी नेटवर्क, पीएफआई से जुड़े थे रियाज और गौस ?

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com