PUNJAB ELECTION2022:पठानकोट में BJP के कार्यकर्ताओं पर हमला, प्रदेशाध्यक्ष ने बताया साजिश

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों का प्रचार-प्रसार जारी है। बुधवार पठानकोट के स्थानीय वार्ड नंबर 19 में चुनावी सभा होनी थी लेकिन पंजाब बीजेपी अध्यक्ष और उम्मीदवार अश्विनी शर्मा के सभा में पहुंचने से पहले ही कुछ लोगों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला कर घायल कर दिया। घटना में चार बीजेपी कार्यकर्ता घायल हुए है।
पंजाब भाजपा अध्यक्ष और उम्मीदवार अश्विनी शर्मा पठानकोट

पंजाब भाजपा अध्यक्ष और उम्मीदवार अश्विनी शर्मा पठानकोट

From- NBT

पंजाब में विधानसभा चुनाव 20 फरवरी एक चरण में होने है तथा नतीजा 10 मार्च को आयेगा। इससे पहले चुनावी मौसम में भिन्न प्रकार के रंग देखे जा रहे है। बुधवार पठानकोट के स्थानीय वार्ड नंबर 19 में चुनावी सभा होनी थी।

जिसमें पंजाब बीजेपी अध्यक्ष और उम्मीदवार अश्विनी शर्मा को संबोधित करने पहुंचना था लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही कुछ शरारती लोगों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। इस हमले में चार बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गए।

पंजाब भाजपा अध्यक्ष और उम्मीदवार अश्विनी शर्मा पठानकोट में सभा को संबोधित किया और इस घटना की अश्विनी शर्मा ने निंदा करते हुए कहा कि ‘पंजाब में प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखने में असमर्थ हो गया है, अश्वनी शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि पठानकोट के हालातों को नहीं बिगड़ने देंगे।

इस तरह की गुंडागर्दी नहीं होने देंगे। शर्मा ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि रैलियों में सुरक्षा के कमी के चलते यह गुंडागर्दी का नाच हुआ है उन्होंने किसी भी राजनीतिक पार्टी का नाम ना लेते हुए किसी राजनीतिक पार्टी की साजिश बताया है।

घटनाक्रम

पंजाब विधानसभा के चलते बुधवार की देर शाम पठानकोट के स्थानीय वार्ड नंबर 19 में भाजपा की चुनावी सभा होने थी। इसमें कुछ शरारती लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई।

इन्हीं लोगों ने रैली में लगाई गई कुर्सियां तोड़ दीं और रैली में पहुंचे लोगों पर भी धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें चार बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया।

यह घटना वार्ड नंबर 19 दौलतपुर श्री राम शरणम मंदिर के सामने की है। यहां पूर्व पार्षद विजय चुन्नी ने सभा का आयोजन किया जिसमें भाजपा के उम्मीदवार और पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पहुंचे थे लेकिन उनके पहुंचने से पहले कुछ शरारती लोगों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। इस घटना पर अश्वनी शर्मा ने पंजाब प्रशासन पर जमकर खरी-खोटी सुनाई।

Like Follow us on :- Twitter | Facebook | Instagram | YouTube

<div class="paragraphs"><p>पंजाब भाजपा अध्यक्ष और उम्मीदवार अश्विनी शर्मा पठानकोट</p></div>
UP ELECTION 2022: नोएडा में चुनाव प्रचार करने गए मनोज तिवारी को विरोधियों ने दिखाया जूता

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com