PUNJAB ELECTION 2022:पंजाब कांग्रेस में दिखा आपसी कलह, प्रियंका की मौजूदगी में सिद्धू ने मंच पर भाषण देने से किया मना

पंजाब चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे है नेताओं की नाराजगी साफ देखने को मिल रही है। रविवार को पंजाब के धुरी में प्रियंका गांधी रैली को संबोधित कर रही थी तो सिध्दू की नाराजगी देखने को मिली।
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 : कोरोना के बीच बढ़ी चुनावी सरगर्मी, क्या जान से ज्यादा जरुरी हैं चुनाव ?

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 : कोरोना के बीच बढ़ी चुनावी सरगर्मी, क्या जान से ज्यादा जरुरी हैं चुनाव ?

Image Source : PTI 

पंजाब विधानसभा चुनाव 20 फरवरी से होने है कांग्रेस ने हाल ही में अपने सीएम उम्मीदवार का ऐलान किया था। कांग्रेस ने सीएम उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी को बनाया है तब से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की नाराजगी देखने को मिल रही है।

प्रियंका गांधी ने रविवार को पंजाब के धुरी में कांग्रेस कैंडिडेट बलवीर सिंह गोल्डी के समर्थन में प्रचार करने आई थी। मंच पर प्रियंका गांधी वाड्रा, नवजोत सिद्धू और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई और नेता मौजूद थे।

जब मंच से दलवीर सिंह गोल्डी की पत्नी सिमरन खंगुरा ने नवजोत सिंह सिद्धू का नाम लिया तो उन्होंने रैली में लोगों को संबोधित करने से इनकार कर दिया। इस सीट से AAP के सीएम उम्मीदवार भगवंत सिंह मान भी चुनाव लड़ रहे है।

मंच पर कांग्रेस सीएम चेहरा चन्नी के साथ बैठे सिध्दू खड़े हुए लेकिन हाथ से इशारा करते हुए कहा कि वह रैली में लोगों को संबोधित नहीं करेंगे। उन्होंने चरणजीत चन्नी की ओर इशारा किया कि वे अगले वक्ता होंगे।

कांग्रेस ने जब से सीएम उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी को बनाया है तब से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के परिवार की नाराजगी कई बार देखने को मिली है। कई मौको पर उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू और बेटी राबिया सिद्धू समेत उनके परिवार के सदस्य अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुके है।

हाल ही में सिद्धू की बेटी राबिया ने अमृतसर पूर्व में अपने पिता के लिए प्रचार करने के दौरान कहा कि उन्हें चन्नी की स्थिति पर संदेह है। उन्होंने चन्नी के बारे में कहा कि करोड़पति गरीब नहीं हो सकते, चरणजीत सिंह चन्नी गरीब नहीं है, उनका बैंक खाता चेक करें।

जब राबिया की इस टिप्पणी के बारे में सिध्दू से पूछा गया तो उन्होंने इस पर बोलने से इनकार कर दिया। सिद्धू ने कहा, "चन्नी मेरा छोटा भाई है, मैं आपको अपनी आय के बारे में बता सकता हूं। मैं पहले एक साल में 20 से 30 करोड़ रुपये कमाता था लेकिन आज मेरी मासिक आय 60 हजार से 70 हजार रुपये रुपये प्रति माह है"।

Like Follow us on :- Twitter | Facebook | Instagram | YouTube

<div class="paragraphs"><p>पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 : कोरोना के बीच बढ़ी चुनावी सरगर्मी, क्या जान से ज्यादा जरुरी हैं चुनाव ?</p></div>
GOA ELECTION 2022: चुनाव से पहले ही तैयारी चुनाव के बाद दल बदलने की, चुनाव आयोग ने दिये जांच के आदेश

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com