IPL 2022: सीजन में पहली बार दिल्ली-पंजाब होंगे आमने सामने, जानिए कौनसी टीम है दमदार

IPL 2022 सीजन का 32वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा। यह मैच आज शाम 7:30 से शरू होगा।
आज आमने सामने होंगी दिल्ली पंजाब
आज आमने सामने होंगी दिल्ली पंजाब PIC CREDIT - BCCI

IPL 2022 सीजन का 32वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा। यह मैच आज शाम 7:30 से शरू होगा। सोमवार को दिल्ली के मिशेल मार्श कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मैच का स्थान बदल दिया गया है। पहले यह मैच पुणे में खेला जाना था, लेकिन अब यह मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस सीजन में पहली बार पंजाब से भिड़ेगी दिल्ली

IPL 2022 के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स आज यानी बुधवार को पहली बार पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। दिल्ली की टीम इस सीजन में पॉइंट टेबल में 8वें नंबर पर है, जबकि पंजाब किंग्स इसमें 7वें नंबर पर है। दिल्ली ने अब तक कुल 5 मैच खेले हैं, जिसमें से 2 में जीत हासिल की है और 3 में दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं पंजाब की बात करें तो इस टीम ने अब तक कुल 6 मैच खेले हैं, जिनमें से उसे 3 में जीत मिली है। प्लेऑफ में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए यह मैच जीतना जरुरी है। आज दिल्ली और पंजाब के बीच जीत के लिए रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

पिच रिपोर्ट पर यह है औसत स्कोर

मुंबई स्थित ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच आमतौर पर गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों के लिए मददगार रही है। यह इस पिच पर एक बड़ा फैक्टर है। इस मैदान की छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण यहां अक्सर हाई स्कोर मैच देखने को मिलते हैं।

दिल्ली की प्लेइंग इलेवन टीम में शामिल होंगे ये खिलाड़ी

दिल्ली की टीम में आज प्लेइंग इलेवन खिलाडियों की बात करें तो इसमें कप्तान ऋषभ पंत सहित डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, सरफराज खान, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव और खलील अहमद शामिल रहेंगे।

पंजाब में संभावित प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे ये खिलाड़ी

पंजाब की तरफ से आज टीम में प्लेइंग इलेवन में शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, एम शाहरुख खान, राज बावा, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह शामिल रहेंगे।

आज आमने सामने होंगी दिल्ली पंजाब
दिल्ली में फिर से पाबंदियों को दौर शुरु, मास्क ना लगाने पर देना होगा जुर्माना

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com