WPL Auction 2023: महिला क्रिकेटरों की नीलामी शुरू, जानें सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?

WPL Auction 2023: आज दोपहर 2:30 बजे सेविमेंन प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो गई है। जानिए कौन से खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा बोली लगी?
WPL Auction 2023
WPL Auction 2023

WPL Auction 2023: आज का दिन हर महिला क्रिकेटर के लिए खास होने वाला है। आज दोपहर 2:30 बजे सेविमेंन प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होने जा रही है।

ये मेगा ऑक्शन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होने जा रहा है, जिसमें 409 खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है। इनमें 15 देशों की विमेंस क्रिकेटर शामिल हैं।

BCCI के मुताबिक, ऑक्शन के लिए दुनियाभर से 1,525 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिनमें 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है।

ऑक्शन में 24 खिलाड़ियों की बेस प्राइस सबसे ज्यादा 50 लाख रुपए है। इनमें 10 भारतीय और 14 विदेशी खिलाड़ी हैं। जबकि, 30 खिलाड़ियों ने अपनी बेस प्राइस 40 लाख रखी है।

किसने, किसको, कितने में खरीदा?

सेट-1

  • स्मृति मंधाना (भारत) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.4 करोड़ रुपए में बेंगलुरु खरीदा।

  • एश्ले गार्नर (ऑस्ट्रेलिया) को गुजरात जायंट्स ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा।

  • हरमनप्रीत कौर (भारत) को मुंबई इंडियंस ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा।

  • सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) को यूपी वॉरियर्स ने 1.80 करोड़ रुपए में खरीदा।

  • एलिसा पेरी (ऑस्ट्रेलिया) को भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 1.70 करोड़ रुपये में खरीदा।

  • सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड )को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 50 लाख रुपये में खरीदा। 

सेट-2

  • दीप्ति शर्मा(भारत)- यूपी वॉरियर्स, 2.60 करोड़

  • रेणुका सिंह(भारत)- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 1.50 करोड़

  • नैटली स्कीवर(इंग्लैंड)- मुंबई इंडियंस, 3.20 करोड़

  • ताहिला मैक्ग्राथ(ऑस्ट्रेलिया)- यूपी वॉरियर्स, 1.40 करोड़

  • बेथ मूनी(ऑस्ट्रेलिया)- गुजरात जायंट्स, 2 करोड़

  • एमिला केर(न्यूजीलैंड)- मुंबई इंडियंस, 1 करोड़

  • शबमन इस्माइल(साउथ अफ्रीका)- यूपी वॉरियर्स, 1 करोड़

सेट-1 ऑक्शन के पहले सेट में स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर सहित 5 ऑलराउंडर्स पर बोली लगेगी। इनमें सोफी डिवाइन, सोफी एक्लेस्टन और एश्ले गार्डनर शामिल हैं।​​​​​​​
सेट-2 : शबनिम इस्माइल (40 लाख), अमीलिया केर (40 लाख), ताहिलीया मैक्ग्रा (40 लाख), बेथ मूनी (40 लाख), नेटली सीवर ब्रंट (50 लाख), दीप्ति शर्मा (50 लाख), रेणुका सिंह (50 लाख)
सेट-3: सूजी बेट्स, टेमी बैमॉन्ट, तज्मीन ब्रीट्स, सोफिया डंकली, मेग लेनिंग, जेमिमा रोड्रिग्ज, शेफाली वर्मा, लौरा वॉल्वार्ट।
सेट-4 (ऑलराउंडर) : चमारी अटापट्टू, हरलीन देओल, डिएंड्रा डॉटिन, हीथर नाइट, सुने लुस, एनाबेल सदरलैंड, पूजा वस्त्राकर, डानी व्याट।
सेट-5 (विकेटकीपर) : बेर्नाडीना बेजूडेनहॉट, तानिया भाटिया, यस्तिका भाटिया, रिचा घोष, एलीसा हिली, एमी जोन्स, अनुष्का संजीवनी, सुष्मा वर्मा।

हर टीम को मिलेगा 12 करोड़ का पर्स

एक WPL टीम को ऑक्शन में खिलाड़ी खरीदने के लिए 12 करोड़ रुपए का पर्स मिलेगा। हर साल पर्स में 1.5 करोड़ रुपए का इजाफा होगा। वहीं मेंस IPL के मुकाबले यह राशि बहुत कम है।

मेंस IPL में एक टीम के पास 95 करोड़ रुपए का पर्स रहता है। ऑक्शन में हर टीम 15 से 18 खिलाड़ी खरीद सकती है। हर टीम में अधिकतम 6 विदेशी खिलाडी ही शामिल हो सकते है। इस हिसाब से कुल 90 खिलाड़ियों को खरीदा जाएगा।

WPL Auction 2023
WOMEN's WORLD CUP 2022: 107 रन से पाकिस्तान को दी मात, पूजा वस्त्राकर और स्नेहा राणा ने बदला मैच का रुख

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com