IND vs ENG Test: ऋषभ पंत का अंग्रेज़ो पर शिकंजा, तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, भारत पहले ही दिन पहुंचा 300 पार

IND vs ENG Test: पंत व जडेजा की शानदार पारियो की बदौलत भारत शुरुआती झटको से उबरा, कोहली ने फिर किया निराश।
IND vs ENG Test: ऋषभ पंत का अंग्रेज़ो पर शिकंजा, तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, भारत पहले ही दिन पहुंचा 300 पार

मोहित सिंघल-

IND vs ENG Test: एजबस्टन में खेले जा रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में भारत ने शुरुआती झटकों के बावजूद खुद को एक मजबूत स्तिथि में ला खड़ा कर दिया है। 98 पे 5 विकेट गंवाने के बाद रिषभ पंत (Rishabh Pant) व रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने अपनी पारियों की बदौलत भारत को पहले दिन का खेल खत्म होने तक 338/7 पे पंहुचा दिया।

रिषभ पंत ने तूफानी पारी खेलते हुए 146 रन बनाये वही जडेजा उनका अद्भुत साथ निभाते हुए 83 रन पर नाबाद टिके हुए है। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने फिर हताश किया और मात्र 11 रन बना पॉट्स के शिकार बने। पुजारा व विहारी भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए।

टेस्ट धुरंधरों ने किया निराश

इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाज़ी का न्योता दिया। भारत के लिए शुभमन गिल व चेतेश्वर पुजारा ने ओपनिंग की। रोहित व राहुल की गैरमौजूदगी में आये दोनों ही बल्लेबाज़ किसी को भी अपने प्रदर्शन से खुश नहीं कर पाए और सस्ते में निकल गए। गिल ने शुरआत अच्छी की लेकिन जेम्स एंडरसन के हाथो वे जैक क्रौली को पीछे कैच थमा बैठे।

पुजारा भी ज्यादा कुछ नहीं कर सके और एंडरसन ने ही उनका भी विकेट निकला। गेंद पड़के सीधा उनके ग्लव्स पर लगी और फिर से क्रौली के हाथो में जा गिरी। हनुमा विहारी ने थोड़ा टिकने की कोशिश की लेकिन पॉट्स की जबरदस्त गेंदबाज़ी से वे पार न पा सके और एलबीडबल्यू आउट हो गए।

इंग्लैंड को सबसे बड़ा विकेट मिला कोहली के रूप में जब पॉट्स ने उनको बोल्ड कर भारत को बड़ा झटका दे दिया। अय्यर भी 15 रन बना एंडरसन का तीसरा शिकार बने।

पंत-जडेजा की रिकॉर्ड पार्टनरशिप, टूटा धोनी का रिकॉर्ड

98 पर 5 गँवा चुकी भारत की आगे की राहें मुश्किल नज़र आ रही थी लेकिन रिषभ पंत ने एक आकर्षक पारी खेल भारत को मजबूती पर ला दिया। उन्होंने 20 चौकों व चार बड़े छक्कों सहित 111 बॉल पर 146 की पारी खेली। यह उनके करियर की दूसरी सबसे बड़ी पारी थी। उन्होंने मात्र 89 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। यह किसी भी भारतीय कीपर द्वारा बना हुआ सबसे तेज़ शतक था।

इससे पहले ये रिकॉर्ड पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम था जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2005 में 93 गेंदों पर सैंकड़ा पूरा किया था।

image credit - AFP

उन्होंने जडेजा के साथ मिलकर 239 गेंद पर 222 रनों की रिकॉर्ड पार्टनरशिप की। यह भारत के द्वारा इंग्लैंड के खिलाफ छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। इन् दोनों ने मिलकर भारत को 98 रन से 320 के स्कोर पर पहुंचाया। इस दौरान इन्होने सारे इंग्लिश गेंदबाज़ो की जमके पिटाई की।

सबसे ज्यादा पिटाई इन्होने जैक लीच की करी जिन्होंने अपने 9 ओवर में 71 रन दे दिए। यह वही गेंदबाज़ है जिन्होंने न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ पिछले मैच में 10 विकेट निकाले थे। ब्रॉड, स्टोक्स व पॉट्स भी इनके सामने फीके नज़र आये।

जडेजा दिन ख़त्म होने तक 83 रन पे नाबाद थे व दूसरे दिन मोहम्मद शमी के साथ पारी को आगे बढ़ाएंगे। वहीं इंग्लैंड चाहेगी की वे दूसरे दिन जल्दी विकेट निकालकर भारत को कम स्कोर पर रोक सके।

IND vs ENG Test: ऋषभ पंत का अंग्रेज़ो पर शिकंजा, तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, भारत पहले ही दिन पहुंचा 300 पार
सफलता के रथ पर सवार Neeraj Chopra , Diamond League में जीता सिल्वर, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com