Assam: आतंकी कनेक्शन पर जन आक्रोश; लोगों ने खुद तोड़ा मदरसा

जानकारी के मुताबिक असम के गोलपाड़ा स्थित इस मदरसे को लेकर लोगों को शक हुआ कि यह मदरसा आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। अलकायदा आतंकी संगठन का स्थानीय संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम को शक था।
प्रतिकात्मक फोटो
प्रतिकात्मक फोटो

असम में एक मदरसे में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के शक में स्थानीय लोगों ने इसे तोड़ा दिया। पूर्वोत्तर भारत के असम में इस तरह की यह पहली घटना है। यह मदरसा असम के गोलपारा में स्थित था। वहीं, पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में भी लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

शक के आधार पर की लोगों ने कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक असम के गोलपाड़ा स्थित इस मदरसे को लेकर लोगों को शक हुआ कि यह मदरसा आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। अलकायदा आतंकी संगठन का स्थानीय संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम को शक था कि इस मदरसे में इस आतंकी संगठन की गतिविधियां चल रही हैं।

इस मदरसे को गिराने में किसी पुलिस बल या सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल नहीं किया गया। पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोगों ने मदरसे के अलावा पास के एक घर में भी तोड़फोड़ की है।

भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया था

सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पहले अलकायदा एबीटी की असम शाखा के दो सदस्यों यानी अंसारुल्लाह बांग्ला टीम को यहां से गिरफ्तार किया गया था। वह भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। इनका मकसद असम में एक बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए युवाओं को अपने संगठन के जरिए भड़काना था।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com