Bihar: सीवान सुलगाने की साजिश; जुलूस पर मस्जिद से पथराव, बिहार में अब नहीं सुशासन राज!

बिहार के सीवान में 8 अगस्त को महावीरी झंडे मेले में जुलूस के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद इलाके में तनाव बढ गया। इस दौरान मस्जिद से पत्थरबाजी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ असमाजिक तत्वों के साथ महिलाएं भी पत्थर फेंकती नजर आ रही है।
Bihar: सीवान सुलगाने की साजिश; जुलूस पर मस्जिद से पथराव, बिहार में अब नहीं सुशासन राज!

बिहार के सीवान में गुरुवार शाम असामाजिक तत्वों ने महावीर अखाड़े के जुलूस पर पथराव किया। इसके बाद दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर लोगों ने पथराव भी किया। पथराव में दोनों पक्षों के 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पथराव में एक सब-इंस्पेक्टर, दो एएसआई समेत छह पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मस्जिद पर चढ़कर ईंट-पत्थर फेंक रहे लोग

पथराव का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ असामाजिक तत्व मस्जिद पर चढ़कर ईंट-पत्थर फेंक रहे हैं।

महिलाएं आसपास के घरों से पत्थर फेंकती भी नजर आ रही हैं। इसके बाद जुलूस में शामिल लोगों ने पथराव भी किया।

पुलिस अब तक दोनों पक्षों के कुल 10 लोगों को हिरासत में ले चुकी है। अब उनसे पूछताछ की जा रही है।

बढरिया थाना क्षेत्र के पुराने बाजार का मामला

पूरा मामला जिले के बढरिया थाना क्षेत्र के पुराने बाजार का है। इलाके में तनाव बना हुआ है। इलाके में अशांति को देखते हुए एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।

महिलाएं छतों से ईंट-पत्थर बरसाती दिखी

बताया जा रहा है कि महावीरी झंडे मेले का जुलूस निकाला गया। इस दौरान मस्जिद के पास किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के लोगों के बीच कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इसके बाद कुछ असामाजिक तत्व मस्जिद पर चढ़ गए और ऊपर से ईंट-पत्थर फेंकने लगे।

वीडियो में दिख रहा है कि कुछ महिलाएं अपनी-अपनी छतों से ईंट-पत्थर बरसा रही हैं। बढ़ते हंगामे के दौरान कुछ लोगों ने पान की दुकान में आग लगा दी।

पथराव में दोनों समुदायों के 12 लोग घायल हो गए।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com