Gun Fire In Rohini Court : वकील की सुरक्षाकर्मी से बहस के बाद चली गोली, 2 घायल

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में सुरक्षा जांच के दौरान कुछ वकीलों का वहां तैनात सुरक्षाकर्मी से विवाद हो गया। इस दौरान कोर्ट परिसर में फायरिंग हुई जिससे 2 वकील घायल हो गए।
रोहिणी कोर्ट परिसर में चली गोलियां
रोहिणी कोर्ट परिसर में चली गोलियांimage source - google

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में फायरिंग होने से परिसर में हड़कंप मच गया है। यहां एक सुरक्षाकर्मी द्वारा गोली चलाने की जानकारी सामने आ रही है। इस दौरान 2 वकीलों को गोली लगने की खबर भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि सुबह सिक्युरिटी चेक के दौरान कुछ वकीलों का कोर्ट में तैनात नागालैंड पुलिस के सुरक्षाकर्मी से झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान सुरक्षाकर्मी ने गोली चलाई, जिससे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

जानें क्या है पूरा मामला

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा जांच के दौरान कुछ वकीलों का वहां तैनात सुरक्षाकर्मी से विवाद हो गया। घटना गेट नंबर 5 की है। रोहिणी कोर्ट के निषेध गेट से एक शख्स परिसर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान सुरक्षाकर्मी ने शख्स को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना और सुरक्षाकर्मी से बहस करने लगा। गरमागर्मी में बहस बढ़ गई और बात हाथापाई तक आ गई। हालात को काबू करने के लिए सुरक्षा कर्मी ने एके-47 से रोहिणी कोर्ट परिसर में गोली चला दी, जिससे 2 लोग गोली लगने से घायल हो गए।

रोहिणा कोर्ट, दिल्ली
रोहिणा कोर्ट, दिल्ली image source - PTI

2 वकीलों को लगी गोली, सुरक्षाकर्मी पुलिस की हिरासत में

इस घटना में 2 वकीलों को गोली लगने की खबर सामने आ रही है। घायल वकिलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सुरक्षाकर्मी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मी नगालैंड आर्म्ड फोर्स का जवान है। पूरी घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

image source - PTI

पहले भी हो चुकी है कोर्ट में फायरिंग

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कोर्ट परिसर में फायरिंग हुई है इससे पहले भी पिछले साल सितंबर के अंतिम सप्ताह में रोहिणी कोर्ट में दो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर कुख्यात बदमाश जितेंद्र मान उर्फ गोगी की हत्या कर दी थी। वारदात के समय उसे कोर्ट रूम में पेशी के लिए लाया गया था। इस घटना के बाद से ही रोहिणी कोर्ट परिसर के सुरक्षा कड़े इंतजाम किए गए। परिसर में एंट्री से पहले सभी की जांच को अनिवार्य कर दिया गया।

रोहिणी कोर्ट परिसर में चली गोलियां
J&K: PM मोदी के दौरे से पहले बड़ा आतंकी हमला, एक ASI की मौत 2 घायल

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com