हिमाचल में स्टेट डिजास्टर घोषित, 55 दिनों में 113 लैंडस्लाइड, 330 की मौत

हिमाचल प्रदेश में पिछले दो हफ्ते से भारी बारिश जारी है। इस मानसून सीजन के 55 दिनों में हिमाचल प्रदेश में 113 बार लैंडस्लाइड हुई हैं। हिमाचल में बारिश और लैंडस्लाइड से अभी तक 330 लोगों की मौत हो चुकी है।

हिमाचल प्रदेश की सरकार ने राज्य को स्टेट डिजास्टर घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जानकारी देते हुए कहा इसका नोटिफिकेशन जारी कर दी गयी है।

स्टेट डिजास्टर घोषित होने के बाद हिमाचल प्रदेश में राहत एवं बचाव कार्य में तेजी आ जायेगी। हिमाचल सरकार का ज्यादा फोकस इन्फ्रास्ट्रक्चर को दोबारा बनाने में रहेगा।

छत्तीसगढ़ की सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लिए 11 करोड़ रुपए सहायता राशि का ऐलान किया है। अधिकारियों के मुताबिक, हिमाचल में 10 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

17,120 लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्र

हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड से संभावित क्षेत्र बढ़कर 17,120 हो गए हैं। संभावित क्षेत्रो में 675 के किनारे इंसान रहते हैं। शिमला में कई सरकारी भवन भूस्खलन की चपेट में आ सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश में 68 सुरंगें सुरंगो पर काम चल रहा है जिनमें 27 निर्माणाधीन और 30 विस्तृत परियोजना के प्रोजेक्ट हैं जिनमें कई प्रोजेक्ट केंद्र सरकार के हैं।

जानें हिमाचल में बार-बार भूस्खलन क्यों?

हिमाचल प्रदेश में बार-बार लैंडस्लाइड पर जवाब देते हुए विशेषज्ञों ने कहा कि नाजुक हिमालय में गलत तरीके से निर्माण के चलते वहाँ वन क्षेत्र घट गये हैं और पानी के प्रवाह को अवरुद्ध करने वाली नदियों के पास निर्माण भूस्खलन का कारण बन रही हैं।

सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण के लिए पहाड़ी की कटाई, सुरंगों के लिए विस्फोट करना और जलविद्युत परियोजनाएं लैंडस्लाइड के मुख्य कारण हैं।

तलहटी में चट्टानों के कटने से और उचित जल निकासी व्यवस्था की कमी के कारण लैंडस्लाइड को बढ़ावा दे रही हैं।

जून से सितंबर तक हिमाचल प्रदेश में औसतन 730 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस साल अब तक हिमाचल प्रदेश में 742 मिमी बारिश हो चुकी है।

भारत के भूस्खलन एटलस के अनुसार हिमाचल के सभी 12 जिले भूस्खलन के लिए अतिसंवेदनशील क्षेत्रो में शामिल हैं।

हिमाचल में स्टेट डिजास्टर घोषित, 55 दिनों में 113 लैंडस्लाइड, 330 की मौत
100 साल में सिनेमा का सबसे बड़ा वीकेंड, Gadar-2 समेत 5 फिल्मों को देखने पहुंचे 2 करोड़ दर्शक
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com