Jharkhand: कांग्रेस नेता जलेश्‍वर महतो का दावा- 'देश में सारे बड़े कसाईखाने ब्राह्मण चला रहे'

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्‍य के पूर्व मंत्री जलेश्‍वर महतो के एक बयान को लेकर विवाद छिड़ गया है। गोवर्धन पूजा के दिन एक आयोजन में कांग्रेस नेता ने दावा किया कि देश में सारे बड़े कसाईखाने ब्राह्मण चला रहे हैं।
Jharkhand: कांग्रेस नेता जलेश्‍वर महतो का दावा- 'देश में सारे बड़े कसाईखाने ब्राह्मण चला रहे'

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्‍य के पूर्व मंत्री जलेश्‍वर महतो ने एक ऐसा बयान दिया है जिसे लेकर विवाद छिड़ गया है। हाल ही में गोवर्धन पूजा के दिन एक आयोजन में कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पूरी दुनिया में भारत गोमांस का सबसे बड़ा तस्‍कर है। वहीं उन्होंने यहां तक कहा कि देश में जितने भी बड़े और ऑटोमेटिक कसाईखाने हैं, वह ब्राह्मणों के ही हैं।

जलेश्‍वर के इस बयान पर राज्‍य की सियासत गरमा गई है। बयान से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र के राजनेताओं और ब्राह्मण समाज से जुड़े लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है।

दावे में गूगल का दिया हवाला

गोवर्धन पूजा के अवसर पर बाघमारा प्रखंड के माटीगढ़ा में गुरुवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जलेश्‍वर महतो उसमें बतौर मुख्‍य अतिथि शामिल हुए। यहां मंच से उन्‍होंने कहा कि पूरी दुनिया में गोमांस का सबसे बड़ा तस्कर आपका अपना देश हिन्दुस्तान है। साथ ही उन्होंने कहा कि जितने भी बड़े-बड़े ऑटोमेटिक कसाईखाने हैं, उन्‍हें ब्राह्मण जाति के लोग चला रहे हैं, बस नाम ईसाई का दे दिया गया हैं। जलेश्‍वर महतो ने दावा करते हुए कहा था कि अगर मैं गलत बोल रहा हूं तो आप गूगल खोलकर देख लीजिए।

ब्राह्मण मंच ने कहा- यह उनका मानसिक दिवालियापन

जलेश्‍वर के इस बयान की भाजपा तथा ब्राह्मण समाज ने कड़ी आलोचना की है। ब्राह्मण समाज के लोगों में इस बयान से आक्रोश है। ब्राह्मण कल्याण मंच ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जलेश्वर की मानसिकता का परिचय उनके बयान से साफ नजर आ रहा है।

मंच के एडी पाण्डेय ने कहा कि जलेश्‍वर महतो का बयान उनके मानसिक दिवालियापन को दर्शा रहा है। वे दो बार विधायक व मंत्री भी रहे, उनको किसी भी जाति-समाज के बारे में बोलने से पहले पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए। ब्राह्मण समाज उनकी कड़ी निंदा करता है।

इधर, प्रखंड भाजपा के अध्यक्ष बच्चू राय ने कहा क‍ि जलेश्‍वर की मानसिक स्थिति की जांच करानी होगी। उन्होंने अपने बयान से ब्राह्मण जाति का अपमान किया है।

बाघमारा MLA ढुलू बोले- ब्राह्मण हमारे लिए देवता समान

बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने जलेश्‍वर महतो के बयान की निंदा करते हुए कहा कि यह उनकी ढलती उम्र का असर है। वह अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उन्‍होंने कहा कि यह बेहद शर्म की बात है कि प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्‍यक्ष जलेश्‍वर महतो सार्वजनिक मंच से इस तरह का बयान दे रहे हैं। जलेश्‍वर को अब राजनीति छोड़ घर में बैठकर भगवान का नाम जपना चाहिए। ढुलू ने कहा कि ब्राह्मण हमारे लिए देवता के समान हैं।

Jharkhand: कांग्रेस नेता जलेश्‍वर महतो का दावा- 'देश में सारे बड़े कसाईखाने ब्राह्मण चला रहे'
UP News: मेरठ में 400 लोगों का कराया धर्म परिवर्तन, मदद देकर कूड़ा बीनने वालों को फंसाया

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com