MP: विधानसभा चुनाव में 50% हारे चेहरों पर दांव लगायेगी भाजपा, 75 साल वालों को भी मिली टिकट

MP: मध्यप्रदेश में भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिये 39 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूचि में 12 नए चेहरे हैं। जबकि 50% पिछले चुनावों में हारे हुए चेहरों पर दांव लगाया है।
MP: विधानसभा चुनाव में 50% हारे चेहरों पर दांव लगायेगी भाजपा, 75 साल वालों को भी टिकट
MP: विधानसभा चुनाव में 50% हारे चेहरों पर दांव लगायेगी भाजपा, 75 साल वालों को भी टिकट

MP: मध्यप्रदेश में भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिये 39 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूचि में 12 नए चेहरे हैं। जबकि 50% पिछले चुनावों में हारे हुए चेहरों पर दांव लगाया है।

75 साल के जगन्नाथ सिंह रघुवंशी को चंदेरी से मौका मिला है। प्रियंका मीणा को चाचौड़ा से टिकट मिला है।

पार्टी ने इस सूचि में 14 टिकट पिछली बार हारे हुए नेताओं को दिये हैं। पिछले चुनाव में पार्टी से बगावत करने वाले राजकुमार मेव को महेश्वर सीट से मौका दिया गया है। पार्टी ने 3 सीटों पर नेताओं के बेटों को भी टिकट दिया है।

39 सीटों पर इस सूचि में 5 सामान्य और 13 पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को मौका मिला है। 13 ST और SC के लिए 8 सीटों पर उम्मीदवारों को मौका मिला है। पहली लिस्ट के 39 कैंडिडेट्स में सिर्फ 4 महिलाएं शामिल हैं।

2013 में चुनाव लड़े चेहरों को मौका

  • धरमपुरी -> कालू सिंह

  • बरघाट -> कमल मर्सकोले

  • चित्रकूट -> सुरेंद्र सिंह गहरवार

  • बैहर -> भगत सिंह नेताम

  • पथरिया -> लखन पटेल

  • छतरपुर -> ललिता यादव

नए चेहरों को मौका...

  • कुक्षी -> युवा नेता जयदीप पटेल को टिकट

  • गोटेगांव -> महेश नागेश

  • बड़वारा -> धीरेंद्र सिंह

  • पुष्पराजगढ़ -> हीरा सिंह श्याम

  • बिछिया -> डॉ. विजय आनंद मरावी

  • बंडा -> वीरेंद्र सिंह लंबरदार

  • चांचौड़ा -> प्रियंका मीणा

  • पाढ़ूर्णा -> प्रकाश उइके

  • सबलगढ़ -> सरला रावत

  • लांजी -> राजकुमार कर्राये

  • बरगी -> नीरज सिंह ठाकुर

  • महाराजपुर -> कामाख्या प्रताप सिंह

सुबह इस्तीफा, शाम को बीजेपी की सदस्यता

बीजेपी ने मंडला की बिछिया सीट से डॉ विजय आनंद मरावी को मौका दिया है। डॉ विजय आनंद मरावी ने गुरुवार को ही जबलपुर मेडिकल कॉलेज में पद से इस्तीफा दिया है। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने के कारण डॉ विजय आंनद राजनीति में एक नया चेहरा हैं। उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष से मुलाकात की और भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

बीजेपी ने फिर से दमोह की पथरिया विधानसभा सीट पर लखन पटेल पर भरोसा जताया है। 2018 में लखन पटेल बसपा प्रत्याशी रामबाई सिंह से चुनाव हार गए थे।

पूर्व विधायक स्वर्गीय मेहरबान सिंह की बहू सरला रावत को सबलगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह के बेटे नीरज सिंह ठाकुर को जबलपुर की बरगी सीट से टिकट दिया गया है। पूर्व विधायक मानवेंद्र सिंह भंवर के बेटे कामाख्या प्रताप सिंह को छतरपुर जिले के महाराजपुर से मैदान में उतारा है।

राजकुमार मेव को महेश्वर विधानसभा सीट से बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। 2018 के चुनाव में राजकुमार मेव बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर बागी हो गए थे।

चंद्रशेखर देशमुख को मुलताई से टिकट दिया गया है। 2013 में चंद्रशेखर देशमुख ने कांग्रेस के कद्दावर नेता सुखदेव पांसे को हराया था , लेकिन 2018 के चुनाव में चंद्रशेखर देशमुख को पार्टी ने टिकट नहीं दिया था।

बीजेपी ने पुष्पराजगढ़ सीट से युवा चेहरा और जिला महामंत्री हीरा सिंह श्याम को उम्मीदवार घोषित किया है।

MP: विधानसभा चुनाव में 50% हारे चेहरों पर दांव लगायेगी भाजपा, 75 साल वालों को भी टिकट
Manipur Violence: CBI के 53 अफसर करेंगे हिंसा की जांच, टीम में 29 महिलाएं भी शामिल

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com