इस संग्रहालय में है प्रभु श्रीराम की एक हजार वर्ष पुरानी प्रतिमाओं का संग्रह

अयोध्या में बने राम मंदिर की और रामलला की भव्य मूर्ति की चर्चा चारों और है। रामलला के साथ पूरे भारत की आस्था जुड़ी है। ऐसे में हमें हर वो चीज प्यारी है जो रामलला से जुड़ी है।

आपको बताते हैं एक ऐसी ही धरोहर के बारे में। ये धरोहर है भोपाल का बिरला संग्रहालय है। इस संग्रहालय में प्रभु के विविध अवतारों की झलक है। ये प्रतिमाएं बलुआ पत्थर से बनी हुई है।

इनमे से कुछ प्रतिमाएं 10वीं शताब्दी की है तो कुछ 12वीं शताब्दी की। श्री राम के साथ-साथ यहां भगवान विष्णु की प्रतिमाओं का भी संग्रह है, जो 1000 साल से भी ज्यादा पुराना है।

चतुर्भुज विष्णु के रूप में प्रभु श्री राम

12वीं सदी की ये प्रतिमा देवास में मिली थी। संग्रहालय के बीके लोखंडे के अनुसार यह प्रतिमा द्विभंग मुद्रा में है जिसमें भगवान राम एक हाथ में धनुष और एक हाथ में बाण लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही करधनी, बाजूबंद आदि भी है।

मत्स्य से कल्कि अवतार तक का वर्णन

भोपल के नेवरी क्षेत्र से मिली ये प्रतिमा 11वीं सदी की है। इस प्रतिमाि की ऊंचाई 135 फीट है, जिसमें भगवान राम की प्रतिमा 15 सेमी की है। इसमें कल्कि से लेकर मत्स्य तक भगवान विष्णु के सभी अवतारों का उल्लेख मिलता है।

विष्णु के दशावतार, बिना मुकुट की मूर्ति

आशापुरी रायसेन से मिली ये प्रतिमा 10वीं सदी की है। ये प्रतिमा लाल बलुआ पत्थर से बनी है जिसकी ऊंचाई 115 सेमी है। इसमें भगवान राम की प्रतिमा 25 सेमी की है। इस प्रतिमा में भगवान राम और भगवान विष्णु के मानव रूप को दर्शाया गया है। इस प्रतिमा में भगवान बिना मुकुट के है।

कोंडापल्ली आर्ट की प्रतिमाएं

संग्रहालय में दक्षिण भारत के कोंडापल्ली आर्ट की प्रतिमाएं भी हैं। इसमें भगवान राम की प्रतिमा के साथ साथ भगवान राम के दरबार की प्रतिमाएं भी है। यह प्रतिमा 17वीं शताब्दी की है, इन्हें काष्ठ से निर्मित किया गया है।

इस संग्रहालय में है प्रभु श्रीराम की एक हजार वर्ष पुरानी प्रतिमाओं का संग्रह
गोरा होने के लिए करते है फेयरनेस क्रीम का इस्तेमाल तो जाये सावधान, बढ़ सकता है किडनी फेलियर का खतरा

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com