महाराष्ट्र में पलटा सत्ता का खेल, एकनाथ शिंदे होंगे नए CM, फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

Maharashtra Politics: आज शाम 7:30 बजे एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे।
महाराष्ट्र में पलटा सत्ता का खेल, एकनाथ शिंदे होंगे नए CM, फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
image credit -tv9

Maharashtra Politics: बुधवार को उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र में चल रहा सियासी ड्रामा खत्म हो गया। इसी बीच आज शाम 7:30 बजे एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे।

बता दें की उद्धव के इस्तीफे के बाद ही MVA (महा विकास अघाड़ी) का गठबंधन भी धराशायी हो गया। अब भाजपा राज्य में सरकार बनाने जा रही है। भाजपा एकनाथ शिंदे गुट के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाएगी।

महाराष्ट्र में पलटा सत्ता का खेल, एकनाथ शिंदे होंगे नए CM, फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के साथ ही MVA का अंत, जानें 31 महीनों में तीनों पार्टियों का क्या हासिल हुआ? और कहाँ रही कमी?

CM पद की शपथ लेंगे एकनाथ शिंदे

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शाम 7:30 बजे शिवसेना सांसद एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे।

आगे उन्होंने कहा की आज शपथ ग्रहण समारोह के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा और शिवसेना और भाजपा के नेता शपथ लेंगे। इसके साथ ही देवेंद्र फडणवीस इस सरकार से बाहर रहेंगे। बता दें कि इससे पहले खबरें थीं कि फडणवीस कल सीएम पद संभाल सकते हैं।

राज्यपाल से मिले फडणवीस और शिंदे

आज देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की है। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने राज्य में सरकार के गठन का दावा पेश किया है। भाजपा के पास कुल 106 विधायक हैं, जबकि एकनाथ शिंदे ने भी शिवसेना के बागियों और निर्दलीय विधायकों समेत कुल 49 सदस्यों के समर्थन का दावा किया है।

महाराष्ट्र में पलटा सत्ता का खेल, एकनाथ शिंदे होंगे नए CM, फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
MH: सियासी संकट के बीच उद्धव ने खेला हिंदुत्व कार्ड, औरंगाबाद हुआ 'संभाजीनगर' और उस्मानाबाद 'धाराशिव'
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com