Manipur: CM एन बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर हुआ हमला, एक जवान हुआ घायल

मणिपुर में हिसंक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। उग्रवादियों ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर हमला कर दिया है। इस घटना में एक जवान घायल हो गया। काफिला हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले की ओर जा रहा था।

जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों के वाहनों पर कई राउंड गोलियां चलाई गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के एक हिस्से पर कोटलेन गांव के पास गोलीबारी अभी भी जारी है।

उग्रवादियों ने 70 घरों को आग के हवाले किया

एक अधिकारी ने बताया कि सीएम बीरेन सिंह अभी दिल्ली से इंफाल नहीं पहुंचे हैं और वो जिले में स्थिति का जायजा लेने के लिए जीबीराम जाने की योजना बना रहे थे। बता दें कि शनिवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने जिरीबाम में दो पुलिस चौकियों, एक वन बीट कार्यालय और कम से कम 70 घरों को आग के हवाले कर दिया था।

वहीं हमले में घायल हुए सुरक्षाबल को इम्फाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की संख्या बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि मणिपुर पुलिस की सुरक्षा टीम सीएम एन बीरेन सिंह के दौरे से पहले जिरीबाम गई थी।

बता दें कि मणिपुर में कुकी और मैतई समुदाय में सालों से संघर्ष होता आ रहा है। यहां पर कई लोगों को जिंदा जलाया जा चुका गया है और महिलाओं को निर्वस्त्र करके पूरे गांव में घुमाया गया था। इस घटना का पूरे देश में विरोद्ध हुआ था, लोग सड़कों पर उतर आये थे।

Manipur: CM एन बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर हुआ हमला, एक जवान हुआ घायल
दिल्ली वालों को पानी के संकट से मिलेगी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com